
महिंद्रा के लिए सिरदर्द बनी ये eSUV, बीते महीने सिर्फ 59 लोगों ने खरीदा; 4 लाख का डिस्काउंट भी बेअसर!
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में निराशा हाथ लगी। इस दौरान महिंद्रा XUV 400 को सालाना आधार पर 95 पर्सेंट की गिरावट के साथ सिर्फ 59 नए ग्राहक मिले।
महिंद्रा की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो स्कॉर्पियो ने करीब 16,000 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। इसी तरह बोलेनो को 10,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को निराशा हाथ लगी। बीते महीने महिंद्रा XUV 400 को सिर्फ 59 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर XUV 400 की बिक्री में 95 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 1,296 यूनिट था। बता दें कि बीते महीने ईवी के पूरे रेंज पर 4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही थी। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।






सिंगल चार्ज पर 400 km से ज्यादा दौड़ेगी कार
अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 EV में ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला 34.5kWh जबकि दूसरा 39.4kWh की बैटरी से लैस है। कार के इंजन में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है जो 150bhp की अधिकतम पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 34.5kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 375 किलोमीटर है। जबकि 39.4kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज 456 किलोमीटर आंकी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत
कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल जोन एसी, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। बता दें कि महिंद्रा XUV400 EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 17.69 लाख रुपये तक जाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




