एक्सचेंज या एक्सेसरीज नहीं, इस इलेक्ट्रिक SUV पर मिल रहा ₹2.50 लाख कैश डिस्काउंट; कीमत इतनी रह गई
कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के EC Pro और EL Pro वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि ये डिस्काउंट एक्सचेंज, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज की जगह सीधे कैश के तौर पर दिया जा रहा है। ऐसे में 2.50 लाख रुपए सीधे आपकी जेब में बच जाएंगे।

महिंद्रा ने अपनी कारों पर मिलने वाले अप्रैल डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपनी जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है, उसमें उसकी इलेक्ट्रिक XUV400 EV भी शामिल है। इस SUV को इस महीने खरीदने पर ग्राहकों को 2.50 लाख रुपए तक का तगड़ा मुनाफा मिलेगा। दरअसल, कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के EC Pro और EL Pro वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि ये डिस्काउंट एक्सचेंज, कॉर्पोरेट, एक्सेसरीज की जगह सीधे कैश के तौर पर दिया जा रहा है। ऐसे में 2.50 लाख रुपए सीधे आपकी जेब में बच जाएंगे। वहीं, इसकी कीमत घटकर 12.99 लाख रुपए से शुरू होगी।






महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और XUV400 N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।
इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाइट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


