Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV400 Discount Rs 3.25 Lakh November 2025
महिंद्रा को खाली करना है बचा हुआ स्टॉक! इसलिए दे रही ₹3.50 का कैश डिस्काउंट; इतने में मिल रही कार

महिंद्रा को खाली करना है बचा हुआ स्टॉक! इसलिए दे रही ₹3.50 का कैश डिस्काउंट; इतने में मिल रही कार

संक्षेप: इस महीने इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को 3.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है। ग्राहकों को ये डिस्काउंट नगद के तौर पर मिलने वाला है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार का स्टॉक खाली करना चाहती है।

Sun, 9 Nov 2025 11:06 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा इस महीने यानी नवंबर में अपनी जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें XUV400 भी शामिल है। इस महीने इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को 3.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिलने वाला है। ग्राहकों को ये डिस्काउंट नगद के तौर पर मिलने वाला है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार का स्टॉक खाली करना चाहती है। इस इलेक्ट्रिक SUV को EC Pro 34.5kWh वैरिएंट, EL प्रो FC 34.5kWh वैरिएंट और EL प्रो FC 39.4kWh वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 15.49 लाख रुपए से 17.69 लाख रुपए के बीच हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Tucson

Hyundai Tucson

₹ 29.27 - 36.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 24.99 - 38.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कार को 3 लोगों ने खरीदा तो कंपनी की बढ़ी टेंशन! अब आया ₹4.25 लाख का डिस्काउंट

ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

ये भी पढ़ें:टाटा ने एक झटके में इस eSUV को कर दिया ₹1.90 लाख सस्ता, अब इतने में मिल रही

इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाइट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।