Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV3XO Discount Rs 35,000 November 2025
ये है महिंद्रा की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹7.28 लाख; इस महीने मिल रहा हजारों रुपए का डिस्काउंट

ये है महिंद्रा की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹7.28 लाख; इस महीने मिल रहा हजारों रुपए का डिस्काउंट

संक्षेप: कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट XUV3XO AX7 L वैरिएंट पर दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,28,300 रुपए है। इसे MX1, MX2, MX2 प्रो, MX3, MX3 प्रो, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वैरिएंट में खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, जैसे मॉडल से होता है।

Sun, 9 Nov 2025 02:45 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल का का नाम XUV 3XO है। कंपनी इस महीने यानी सितंबर में इस SUV पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदने पर 35,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट XUV3XO AX7 L वैरिएंट पर दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,28,300 रुपए है। इसे MX1, MX2, MX2 प्रो, MX3, MX3 प्रो, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वैरिएंट में खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट जैसे मॉडल से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
महिंद्रा XUV3XO डिस्काउंट नवंबर 2025
टाइपडिस्काउंट
XUV3XO AX5 Variant (Petrol, Diesel)
कैशRs. 10,000
एक्सेसरीजRs. 10,000
टोटलRs. 10,000 + एक्सेसरीज
XUV3XO AX5 L Variant (Petrol)
कैशRs. 20,000
एक्सेसरीजRs. 10,000
टोटलRs. 20,000 + एक्सेसरीज
XUV3XO AX7 L Variant (Petrol)
कैशRs. 35,000
एक्सेसरीजRs. 20,000
टोटलRs. 35,000 + एक्सेसरीज
XUV3XO AX7, AX7 L Variants (Diesel) & AX7 Variant (Petrol)
कैशRs. 20,000
एक्सेसरीजRs. 20,000
टोटलRs. 20,000 + एक्सेसरीज
XUV3XO MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro Variants
कैशRs. 30,000
एक्सेसरीजRs. 20,000
टोटलRs. 30,000 + एक्सेसरीज

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.21 - 10.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.55 - 12.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1. महिंद्रा XUV 3XO MX1 (इंजन – 111hp टर्बो-पेट्रोल MT)
इस ट्रिम में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डेटाइम रनिंग लैंप, विंग मिरर पर LED इंडिकेटर, LED टेल लैंप, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 16-इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, रियर AC वेंट, सेकेंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट मिलेगा।

2. महिंद्रा XUV 3XO MX2 (इंजन – 117hp डीजल-MT)
इस ट्रिम में MX1 के सभी फीचर्स जैसे हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डेटाइम रनिंग लैंप, विंग मिरर पर LED इंडिकेटर, LED टेल लैंप, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 16-इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, रियर AC वेंट, सेकेंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट मिलेंगे। इसके साथ, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रिमोट कीलेस एंट्री मिलेगी।

ये भी पढ़ें:थार रॉक्स पर आ गया गजब का डिस्काउंट, खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा!

3. महिंद्रा XUV 3XO MX2 Pro (इंजन - 111hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT; डीजल-MT)
इस ट्रिम में MX2 के सभी फीचर्स जैसे हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डेटाइम रनिंग लैंप, विंग मिरर पर LED इंडिकेटर, LED टेल लैंप, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 16-इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, रियर AC वेंट, सेकेंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रिमोट कीलेस एंट्री मिलेगी। इसके साथ, इसमें सिंगल पेन सनरूफ और व्हीकल कवर्स मिलेंगे।

4. महिंद्रा XUV 3XO MX3 (इंजन - 111hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT; डीजल-MT/AT)
इस ट्रिम में MX2 प्रो के सभी फीचर्स जैसे हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डेटाइम रनिंग लैंप, विंग मिरर पर LED इंडिकेटर, LED टेल लैंप, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 16-इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, रियर AC वेंट, सेकेंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री, सिंगल पेन सनरूफ और व्हीकल कवर्स मिलेंगे। इसके साथ, 10.25 इंच HD टचस्क्रीन जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगी। साथ ही, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और व्हील कवर भी मिलेंगे।

5. महिंद्रा XUV 3XO MX3 Pro (इंजन - 111hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT; डीजल-MT)
इस ट्रिम में MX3 के सभी फीचर्स जैसे 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 16-इंच स्टील व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, रियर AC वेंट, सेकेंड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री, सिंगल पेन सनरूफ और व्हीकल कवर्स मिलेंगे। इसके साथ, 10.25 इंच HD टचस्क्रीन जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और व्हील कवर भी मिलेंगे। इसमें Bi-LED प्रोजेक्चर हेडलैम्प, LED DRL के साथ फ्रंट टर्न इंडिकेटर और रियर LED लाइट बार मिलेगा।

6. महिंद्रा XUV 3XO AX5 (इंजन - 111hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT; डीजल-MT)
इस ट्रिम में MX3 प्रो के सभी फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ, ऑनलाइन नेविगेशन, 16-इंच के डायमंड कट एलॉय, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर, रूफ रेल और रियर स्पॉइलर और 6 स्पीकर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा को खाली करना है इस कार का स्टॉक! इसलिए दे रही ₹3.50 का कैश डिस्काउंट

7. महिंद्रा XUV 3XO AX5 L (इंजन - 131hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT)
इस ट्रिम में AX5 प्रो के सभी फीचर्स जैसे 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ, ऑनलाइन नेविगेशन, 16-इंच के डायमंड कट एलॉय, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर, रूफ रेल और रियर स्पॉइलर और 6 स्पीकर शामिल हैं। इसके साथ, लेवल 2 ADAS, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लव बॉक्स भी मिलेगा।

8. महिंद्रा XUV 3XO AX7 (इंजन ऑप्शन - 131hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT, डीजल MT/AT)
इस ट्रिम में AX5 L के सभी फीचर्स जैसे 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ, ऑनलाइन नेविगेशन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर, रूफ रेल और रियर स्पॉइलर, लेवल 2 ADAS, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लव बॉक्स भी मिलेगा। इसके साथ, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम पर लेदरेट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 17-इंच डायमंड कट एलॉय, LED फ्रंट फॉग लैंप, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग शामिल है।

9. महिंद्रा XUV 3XO AX7 L (इंजन - 131hp टर्बो-पेट्रोल MT/AT, डीजल MT)
इस ट्रिम में AX7 के सभी फीचर्स जैसे 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बिल्ट-इन एलेक्सा के साथ, ऑनलाइन नेविगेशन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर, रूफ रेल और रियर स्पॉइलर, लेवल 2 ADAS, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लव बॉक्स भी मिलेगा। इसके साथ, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम पर लेदरेट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 17-इंच डायमंड कट एलॉय, LED फ्रंट फॉग लैंप, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग शामिल है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।