महिंद्रा XUV 3XO में मिलेंगे 2 CNG सिलेंडर, एक बटन पेट्रोल से CNG पर करेगा शिफ्ट; इतनी हो सकती है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

XUV3XO CNG की सबसे बड़ी खासियत बूट फ्लोर के नीचे लगे डु्अल CNG सिलेंडर हैं। दोनों एक दूसरे के आस-पास लगे हैं और मेटल स्ट्रैप से सेफ्टी दी गई है। साथ ही, इनके वॉल्व और कनेक्टिंग पाइप भी दिखाई दे रहे हैं। यह सिलेंडर सेटअप नेक्सन i-CNG जैसाही है, जिससे सिलेंडर कम्पार्टमेंट के ऊपर सामान रखा जा सकता है।

Mahindra XUV3XO CNG Spied With Twin Cylinder Setup Like Nexon
महिंद्रा XUV 3XO में मिलेंगे 2 CNG सिलेंडर

महिंद्रा की पहली CNG कार की फोटोज ऑनलाइन सामने आ गई हैं। दरअसल, कंपनी अपनी सब-4 मीटर SUV के लिए फ्यूल ऑप्शन बढ़ाते हुए XUV 3XO CNG लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसका एक ऑफिशियल टीजर भी जारी कर चुकी है। हालांकि, अब इस अपकमिंग मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर के फोटोज सामने आए गए हैं। कार के लेटेस्ट फोटोज में इसके ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप दिख रहा है। वहीं, केबिन के अंदर फ्यूल सेलेक्टर दिख रहा है। कंपनी इसे कल यानी 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगी।

XUV3XO CNG की सबसे बड़ी खासियत बूट फ्लोर के नीचे लगे डु्अल CNG सिलेंडर हैं। दोनों सिलेंडर एक दूसरे के आस-पास लगे हैं और मेटल स्ट्रैप से सेफ्टी दी गई है। साथ ही, इनके वॉल्व और कनेक्टिंग पाइप भी दिखाई दे रहे हैं। यह सिलेंडर सेटअप नेक्सन i-CNG जैसाही है, जिससे सिलेंडर कम्पार्टमेंट के ऊपर सामान रखा जा सकता है। यह कन्वेंशनल सिंगल-सिलेंडर इंस्टॉलेशन की तुलना में बेहतर बूट यूजेबिलिटी देता है, जो आमतौर पर सामान रखने की जगह घेर लेता है। हालांकि, अभी सिलेंडर की कैपेसिटी और बूट स्पेस का खुलासा नहीं हुआ है।

XUV3XO CNG का इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो, ड्राइवर-साइड AC वेंट के नीचे और हेडलैंप लेवलिंग कंट्रोल के बगल में एक डेडिकेटेड CNG/पेट्रोल बटन दिया गया है। इस बटन की मदद से कार को पेट्रोल से CNG और CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट की जा सकेगी। हालांकि, ये CNG से कितने किलोमीटर तक का माइलेज देगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। केबिन में हल्के कलर का निचला डैशबोर्ड और वेंट के चारों ओर ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम पहले जैसा ही है।

XUV3XO CNG का डिजाइन
महिंद्रा XUV3XO CNG के डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, ये अपने रेगुलर मॉडल के जैसी ही है। स्पाई शॉट में CNG वैरिएंट डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, टर्न इंडिकेटर्स वाले ORVMs और जाने-पहचाने हेडलैंप और DRL सेटअप दिख रहा है। कंपनी टीजर से पैनोरमिक सनरूफ की पुष्टि कर चुकी है। इससे पता चलता है कि ग्राहकों को फीचर-रिच CNG वर्जन मिल सकते हैं। स्पाई शॉट्स में सिंगल-पेन सनरूफ दिखाई दे रहा है। महिंद्रा REVX M (O) वैरिएंट के साथ सिंगल-पेन सनरूफ देती है, जबकि पैनोरमिक सनरूफ REVX एज (O) के साथ मिलता है।

XUV3XO CNG का इंजन ऑप्शन
महिंद्रा XUV3XO CNG में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड MPFI पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पेट्रोल मोड में लगभग 110 bhp का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड पर आउटपुट, ट्रांसमिशन ऑप्शन और सर्टिफाइड माइलेज का अभी इंतजार है। फिर भी माना जा रहा है कि इस इंजन सेटअप से CNG का माइलेज करीब 28Kmkg से 30Kmkg तक हो सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन iCNG और मारुति ब्रेजा CNG जैसे मॉडल से हो सकता है।

XUV3XO CNG की एक्सपेक्टेड कीमत
महिंद्रा XUV3XO CNG वैरिएंट आने से महिंद्रा को उन ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है जो कम रनिंग कॉस्ट वाली कार ढूंढ रहे हैं। XUV3XO की इसके इलेक्ट्रिक वर्जन समेत अगस्त 2026 में 8,302 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 50.37% ज्यादा है। CNG ऑप्शन मिलने से इस फेस्टिव सीजन में XUV3XO की सेल में इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं, XUV3XO CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से कम होने की उम्मीद है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महिंद्रा XUV 3XO में मिलेंगे 2 CNG सिलेंडर, एक बटन से पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट