महिंद्रा ने किया कमाल, महिलाओं के लिए आ रहा इस धाकड़ SUV का खास एडिशन
महिंद्रा ने ऐलान किया है कि वह महिलाओं के लिए धाकड़ एसयूवी- 7XO का स्पेशल एडिशन यानी Mahindra 7XO Women's Edition को जल्द अनवील करेगा। यह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लॉन्च हो सकता है।

महिंद्रा ने जनवरी की शुरुआत में XUV 7XO को लॉन्च किया था। यह XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन है। अब कंपनी ने इसी एसयूवी से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। महिंद्रा ने 6 मार्च को ऐलान किया है कि वह महिलाओं के लिए इस धाकड़ एसयूवी का स्पेशल एडिशन यानी Mahindra 7XO Women's Edition को जल्द अनवील करेगा। सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर में SUV लाल रंग के पर्दे में ढकी हुई दिखाई दे रही है। पोस्ट में लिखा है, ‘XUV 7XO वुमन एडिशन जल्द लॉन्च होने वाला है’। कैप्शन में आगे लिखा है: ‘स्काईरूफ से ग्लास सीलिंग अलग दिखती है। इंट्रोड्यूसिंग: 7XO वुमन एडिशन।’






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun Facelift
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा वुमन एडिशन को इसी मौके पर लॉन्च करेगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिंद्रा ने लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वुमन एडिशन 7XO के बारे में अभी तक कोई और कन्फर्म्ड डिटेल सामने नहीं आए हैं। माना जा रहा है कि इसमें रेगुलर वर्जन के मुकाबले कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और एक नया कलर कॉम्बिनेशन हो सकता है।
7XO में कई बड़े डिजाइन इंप्रूवमेंट
XUV 700 के फेसलिफ्ट यानी 7XO में कई बड़े डिजाइन इंप्रूवमेंट किए गए हैं। इसका सिल्हाउट पिछले मॉडल जैसा ही है। एसयूवी के फ्रंट फेसिया को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ नए डिजाइन के एलईडी हेडलैंप, बड़ी ग्रिल, सिल्वर रंग की स्किड प्लेट के साथ नया फ्रंट बंपर और नए डिजाइन के फॉग लैंप दिए गए हैं। एसयूवी 19 इंच के अलॉय वील्स के साथ आती है और इसमें नए डिजाइन के एलईडी टेल लैंप और एक नया रियर बंपर भी है।
पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2+ ADAS से लैस
इस कार में कई शानदार फीचर्स हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2+ ADAS, ट्रिपल स्क्रीन क्लस्टर, BYOD माउंट, डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार सूट के साथ और भी बहुत कुछ शामिल हैं।
200bhp तक की पावर
पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (mStallion) इंजन लगा है। यह 200 बीएचपी और 380 एनएम का पावर जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन एक 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट है, जो 182 बीएचपी और 450 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा रहा है। टॉप वेरिएंट में ऑल वील ड्राइव की सुविधा भी है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


