महिंद्रा की चौथी सबसे सेफ कार बनी XUV 7XO, कंपनी के इन 3 मॉडल से रही पीछे; देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अब तक भारत NCAP द्वारा टेस्ट की गई गाड़ियों में महिंद्रा XUV 7XO का एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर 30.76/32 है, जिससे एडल्ट सेफ्टी स्कोर के आधार पर रैंकिंग करने पर यह 15वें स्थान पर आती है। वहीं, महिंद्रा की कारों में इसका नंबर चौथा है।

Mahindra XUV 7XO Scores 5 Star Bharat NCAP Safety Rating
महिंद्रा की चौथी सबसे सेफ SUV
Toyota Innova Crysta
केवल
₹25,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

महिंद्रा की SUVs अपनी 5-स्टार सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं। अब इसमें एक नया नाम XUV 7XO का भी शामिल हो गया है। दरअसल, हाल ही में हुए भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। हालांकि, जब इसे कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सेफ कारों में देखा जाता है, तब ये चौथी पोजीशन पर नजर आती है। दरअसल, इस तीन-रो वाली SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP), दोनों में 5-स्टार हासिल किए हैं। फिर भी पॉइंट के हिसब से दूसरे मॉडल से पीछे रह गई।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.99 - 25.79 लाख
EMI केवल₹18,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Safari
₹ 13.4 - 26.76 लाख
EMI केवल₹17,600/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.51 - 21.96 लाख
EMI केवल₹19,000/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
EMI केवल₹22,900/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 19.72 - 26.77 लाख

EMI केवल₹25,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

EMI केवल₹24,700/ माह
अपनी EMI जानें
महिंद्रा कारों का भारत NCAP में सेफ्टी स्कोर
मॉडलएडल्ट सेफ्टीपॉइंट स्कोर (32)चाइल्ड सेफ्टीपॉइंट स्कोर (32)टोटल स्कोर (81)
महिंद्रा XEV 9e5-स्टार325-स्टार4577
BE 65-स्टार31.975-स्टार4576.97
थार रॉक्स5-स्टार31.095-स्टार4576.09
XUV 7XO5-स्टार30.765-स्टार44.9775.73
XUV4005-स्टार30.385-स्टार4373.38
XUV3XO5-स्टार29.365-स्टार4372.36

महिंद्रा कारों के भारत NCAP में स्कोर
अब तक भारत NCAP द्वारा टेस्ट की गई गाड़ियों में महिंद्रा XUV 7XO का एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर 30.76/32 है, जिससे एडल्ट सेफ्टी स्कोर के आधार पर रैंकिंग करने पर यह 15वें स्थान पर आती है। वहीं, महिंद्रा की कारों में इसका नंबर चौथा है। हालांकि, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है, जिसमें इसे कुल 49 पॉइंट्स में से 44.97 पॉइंट्स मिले हैं। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में XEV 9e अभी एडल्ट प्रोटेक्शन स्कोर में 32/32 के परफेक्ट स्कोर के साथ सबसे आगे है। वहीं, BE 6 का स्कोर 31.97 है। थार रॉक्स का स्कोर भी 31.09 है, जबकि XUV 7XO का स्कोर 30.38 है, जो XUV400 (30.38) और XUV3XO (29.36) से बेहतर है।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 30.76/32 स्कोर

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में महिंद्रा XUV 7XO ने 16 में से 14.76 पॉइंट हासिल किए। रिपोर्ट से पता चलता है कि ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर के सिर और पैरों के ऊपरी हिस्से के लिए अच्छी सुरक्षा मिलती है। कुछ हिस्सों, जैसे ड्राइवर की छाती और पैरों के निचले हिस्से को पर्याप्त रेटिंग मिली।

साइड इम्पैक्ट असेसमेंट में परफॉर्मेंस और भी बेहतर रही। XUV 7XO ने साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से अधिकतम 16 पॉइंट हासिल किए। इसने साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट भी पास किया। इन रिजल्ट को मिलाकर, XUV 7XO का एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर 30.76/32 रहा, जिससे यह आसानी से 5-स्टार रेटिंग के लिए क्वालिफाई हो गई।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 44.97/49 स्कोरी

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन भी एक दममदा साइट रही, जिसमें XUV 7XO ने 49 में से 44.97 पॉइंट हासिल किए। इसमें डायनामिक टेस्ट में 24 में से 23.97, CRS इंस्टॉलेशन के लिए पूरे 12/12 और व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 पॉइंट शामिल हैं। 18 महीने के बच्चे के डमी के लिए, पीछे की तरफ मुंह करके लगाए जाने वाले ब्रिटैक्स रोमर डुअलफिक्स प्रो M i-Size चाइल्ड रेस्ट्रेन्ट ने फ्रंटल प्रोटेक्शन के लिए 8 में से 7.97 और साइड प्रोटेक्शन के लिए 4 में से 4 पॉइंट हासिल किए।

3 साल के बच्चे के असेसमेंट में फ्रंटल के लिए पूरे 8/8 और साइड-इम्पैक्ट के लिए 4/4 स्कोर मिला। दूसरी लाइन की बाहरी सीटों पर ISOFIX और i-Size चाइल्ड-सीट माउंटिंग की सुविधा स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। भारत NCAP असेसमेंट से यह भी पता चलता है कि यह कई टेस्ट किए गए चाइल्ड रेस्ट्रेन्ट सिस्टम के साथ कम्पैटिबल है।

पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट के एक जैसी रेटिंग
खास बात यह है कि 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग सिर्फ एक पावरट्रेन या टॉप-स्पेक वर्जन तक सीमित नहीं है। इस लिस्ट में XUV 7XO के कई पेट्रोल और डीजल वैरिएंट शामिल हैं, जिन्हें यह रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के लिए लिस्ट की गई गाड़ियों में XUV 7XO AX7 डीजल 2WD 7-सीट AT और AX7L डीजल 4WD 7-सीट AT शामिल हैं। क्रैश-टेस्ट के लिए गाड़ी का वजन 2,059 kg बताया गया है। इसमें AX से लेकर AX7L तक के पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट शामिल हैं। साथ ही, डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट भी इसमें शामिल हैं। डीजल AWD वर्जन में AX7T 7-सीटर और AX7L 7-सीटर शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महिंद्रा की चौथी सबसे सेफ कार बनी XUV 7XO, इन 3 मॉडल से रही पीछे