2 महीने पहले लॉन्च हुई इस SUV के पीछे ऐसे पड़े ग्राहक, 20000 लोगों ने खरीद डाला; जल्द बढ़ेंगी कीमतें

Apr 08, 2026 08:23 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा के लिए उसकी ऑल न्यू XUV 7XO ने भी बिक्री में रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, भारत में लॉन्च होने के ढाई महीने के अंदर ही इस कार ने 20,000 रिटेल डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्राहकों के लिए इसकी डिलीवरी 14 जनवरी, 2026 से शुरू हुई थी। शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि इस SUV की काफी डिमांड है।

2 महीने पहले लॉन्च हुई इस SUV के पीछे ऐसे पड़े ग्राहक, 20000 लोगों ने खरीद डाला; जल्द बढ़ेंगी कीमतें
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा के लिए उसकी ऑल न्यू XUV 7XO ने भी बिक्री में रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल, भारत में लॉन्च होने के ढाई महीने के अंदर ही इस कार ने 20,000 रिटेल डिलीवरी का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्राहकों के लिए इसकी डिलीवरी 14 जनवरी, 2026 से शुरू हुई थी। शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि इस SUV की काफी डिमांड है। वहीं, इसके हायर वैरिएंट ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके AX7, AX7T और AX7L ट्रिम्स की ज्यादा डिमांड है। लॉन्च के बाज से सबसे ज्यादा बुकिंग इन्हीं वर्जन को मिल रही हैं। महिंद्रा ने पहली 40,000 यूनिट के लिए अपनी शुरुआती कीमतें भी नहीं बदली हैं, इसलिए ग्राहक कीमतों में किसी भी संभावित बढ़ोतरी से पहले इसे तेजी से खरीदना चाहते हैं। अब इन कीमतों का पायदा अगली 20,000 डिलीवरी तक ही मिलेगा। बता दें कि इसके बेस ट्रिम लेवल की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
नई महिंद्रा XUV7XO के मुख्य एक्सटीरियर डिजाइन हाइलाइट्स
नई फ्रंट ग्रिल
रीडिजाइन की गई LED हेडलाइट्स
LED फॉग लाइट्स
बदला हुआ फ्रंट बंपर
नए 19-इंच एलॉय व्हील डिजाइन
बदली हुई रियर LED टेल लाइट सिग्नेचर
स्पोर्टी रियर बंपर
नए कलर्स
डेविंची डैम्पर्स के साथ रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन
स्काईरूफ (पैनोरमिक सनरूफ)

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बड़ा इंटीरियर अपग्रेड मिला
इन एक्सटीरियर डिजाइन हाइलाइट्स के अलावा, महिंद्रा XUV7XO को इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट मिला है। यह XUV700 की तुलना में XUV7XO की ओवरऑल अपील को बढ़ाता है। इसे लगभग हर तरह से बेहतर बनाता है। XUV7XO में एक नई की फोब भी मिलती है जो महिंद्रा की EVs में देखी गई की तरह ही है। खास इंटीरियर हाइलाइट्स जो इसे अपने राइवल्स और अपने पिछले मॉडल, XUV700 से अलग बनाते हैं।

डैशबोर्ड पर स्नैपड्रैगन कंप्यूटिंग और डॉल्बी विजन के साथ ट्रिपल 12.3-इंच हाई HDR स्क्रीन
एल्युमिनेटेड लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील
डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम
1400W पीक आउटपुट के साथ 16 स्पीकर
बाहरी शोर कंपनसेशन (कैंसलेशन)
ChatGPT और Alexa इंटीग्रेशन
सोलर शील्ड (UV कट ग्लास), बाहर के तापमान से 7% ठंडा
ऑटो-डिमिंग IRVM
मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
वेंटिलेटेड आगे और पीछे की सीटें
मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट
पावर्ड को-ड्राइवर सीट
इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बॉस मोड
BYOD रियर एंटरटेनमेंट पैकेज
पीछे के सनशेड
नई डुअल-टोन इंटीरियर थीम लुमिना चेस्टनट
लेदरेट अपहोल्स्ट्री
पावर्ड टेलगेट
फ्लेक्सिबल तीसरी-पंक्ति की सीटें
मूड लाइटिंग
शांत केबिन के साथ बेहतर NVH
एयर प्यूरीफायर

एक्टिव और पैसिव सेफ्टी
जहां तक ​​सेफ्टी की बात है तो महिंद्रा XUV7XO कोई कसर नहीं छोड़ती। महिंद्रा XUV700 अपने समय में अपने सेगमेंट में सेफ्टी के मामले में सबसे ऊपर थी और XUV500 के साथ भी ऐसा ही था। XUV7XO भी उसी रास्ते पर चलती दिख रही है।

स्टैंडर्ड के तौर पर 6 एयरबैग
7 एयरबैग तक
स्टैंडर्ड के तौर पर 75+ सेफ्टी फीचर्स
लेवल 2 ADAS ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स
अंडरबॉडी कैमरे के साथ 540-डिग्री कैमरे
हाई-स्ट्रेंथ स्टील के इस्तेमाल से मजबूत एक्सोस्केलेटन
5 स्टार भारत NCAP रेटिंग के लिए तैयार
नींद का पता लगाना
डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग (डैशकैम फंक्शन)

पावरट्रेन में बदलाव नहीं
इसके ​​पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा ने पहले की तरह 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा है। पेट्रोल 200 PS तक की पीक पावर देने में सक्षम है और डीजल 185 PS तक की पीक पावर देने में सक्षम है। दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। केवल डीजल इंजन में AWD ऑप्शन मिलता है, जो केवल टॉप-स्पेक AX9L ट्रिम लेवल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।