खुशखबरी: शुरू हुई महिंद्रा XUV7XO के बेस वैरिएंट की भी डिलीवरी; कम दाम में मिलेगा लग्जरी का मजा
महिंद्रा ने इस साल जनवरी में अपनी बिल्कुल नई XUV7XO को लॉन्च किया था। महिंद्रा ने आखिरकार XUV7XO के सबसे किफायती बेस वैरिएंट यानी 'AX' की डिलीवरी और डिस्पैच शुरू कर दिया है।

भारतीय मार्केट में अपनी धाक जमाने के बाद महिंद्रा ने इस साल जनवरी में अपनी बिल्कुल नई XUV7XO को लॉन्च किया था। अब तक कंपनी का पूरा फोकस इसके टॉप-एंड वैरिएंट्स जैसे AX7, AX7L और AX7T की डिलीवरी देने पर था। हालांकि, अब बजट ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। महिंद्रा ने आखिरकार XUV7XO के सबसे किफायती और शुरुआती बेस वैरिएंट यानी 'AX' की डिलीवरी और डिस्पैच शुरू कर दिया है। बता दें कि 'फ्यूल इंजेक्टेड' यूट्यूब चैनल पर इस बेस वैरिएंट का एक डिटेल वॉकअराउंड वीडियो भी सामने आया है।
इतनी है एसयूवी की कीमत
महिंद्रा XUV7XO का बेस AX वैरिएंट सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है। जबकि डीजल वैरिएंट के लिए ग्राहकों को 14.96 लाख रुपये चुकाने होंगे। डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको इंटीग्रेटेड डीआरएल (DRLs) के साथ बाई-एलईडी (bi-LED) प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फॉलो-मी-होम फंक्शन, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाली सिग्नेचर ग्रिल और बम्पर पर सिल्वर गार्निश मिल जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Tata Safari
₹ 13.29 - 26.4 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
कुछ ऐसी है साइड और रियर प्रोफाइल
गाड़ी के साइड और पीछे वाली प्रोफाइल पर नजर डालें तो बेस वैरिएंट होने की वजह से इसमें 17-inch के ब्लैक स्टील व्हील्स मिलते हैं। अगर किसी को बड़े 18 या 19-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स चाहिए, तो उन्हें AX7 या उससे ऊपर के वैरिएंट पर जाना होगा। एसयूवी के पीछे की तरफ शार्क फिन एंटीना, रूफ स्पॉइलर और एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। हालांकि, यहां रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर और बैक कैमरे की कमी खलती है।
फीचर्स की है भरमार
इसके केबिन में सबसे बड़ा अट्रैक्शन 'कोस्ट-टू-कोस्ट' ट्रिपल स्क्रीन लेआउट है। इसमें 12.3-इंच की तीन बड़ी स्क्रीन्स एक साथ जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, एड्रिनॉक्स कनेक्टेड कार टेक, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी और चैटजीपीटी सपोर्ट के साथ एलेक्सा इन-बिल्ट मिलता है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑल-4 पावर विंडोज और रियर एसी वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी बेस मॉडल में ही मिल जाते हैं।
6-एयरबैग्स से लैस है एसयूवी
दूसरी ओर सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें टॉप वैरिएंट्स की तरह ही दमदार इंजन ऑप्शंस मिलते हैं और आरामदायक सफर के लिए दाविंची (DAVINCI) सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। हालांकि, इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और ADAS जैसी तकनीक नहीं मिलेगी।
(फोटो क्रेडिट- rushlane)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


