पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इस इलेक्ट्रिक कार पर ₹2.85 लाख की छूट, रेंज 450 km से ज्यादा
बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV 400 EV पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है।

बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार XUV 400 EV पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान ग्राहक महिंद्रा XUV 400 EV पर अधिकतम 2.85 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा की इस ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी दिखती है ईवी
महिंद्रा XUV 400 EV के डिजाइन की बात करें तो यह काफी स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आती है। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ महिंद्रा का सिग्नेचर कॉपर-फिनिश्ड ट्विन-पीक्स लोगो और आकर्षक एलईडी हेडलैंप्स इसे सड़कों पर एक अलग ही पहचान देते हैं। गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको काफी खुला-खुला और प्रीमियम केबिन मिलता है। इसमें नया 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं जो आपके सफर को बेहद
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
आरामदायक बनाते हैं।
450 किमी से ज्यादा है रेंज
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसकी ड्राइविंग रेंज और दमदार परफॉर्मेंस है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शंस (34.5 kWh और 39.4 kWh) मिलते हैं। छोटे बैटरी पैक के साथ यह कार सिंगल चार्ज में करीब 375 किलोमीटर और बड़े बैटरी पैक के साथ 456 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है। चलाने के मामले में यह गाड़ी किसी रॉकेट से कम नहीं है, क्योंकि यह महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इससे इसकी बैटरी सिर्फ 50 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज हो जाती है।
इतनी है ईवी की कीमत
दूसरी ओर महिंद्रा XUV 400 EV में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), कॉर्नरिंग एयर कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मजबूत बिल्ड क्वालिटी होने की वजह से यह हर तरह के रास्तों पर सुरक्षित राइड का भरोसा देती है। कीमत के लिहाज से भी यह एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। इसकी भारतीय मार्केट में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 17.69 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


