महिंद्रा XUV 3XO ZNG vs टाटा नेक्सन iCNG: इंजन, माइलेज और फीचर्स में कौन आगे?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO का नया CNG मॉडल ZNG लॉन्च कर दिया है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन iCNG से होगा। दोनों गाड़ियों में ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप दिया गया है।

mahindra xuv 3xo zng vs tata nexon icng engine mileage features comparison
महिंद्रा XUV 3XO ZNG vs टाटा नेक्सन iCNG

देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO का नया CNG मॉडल ZNG लॉन्च कर दिया है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन iCNG से होगा। दोनों गाड़ियों में ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप दिया गया है। इससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है। हालांकि, इंजन की ताकत, माइलेज, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों एसयूवी में अंतर है। महिंद्रा की SUV ज्यादा पावर देती है। जबकि टाटा नेक्सन iCNG की शुरुआती कीमत कम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सी SUV आपके लिए बेहतर हो सकती है।

महिंद्रा XUV 3XO ZNG पावरट्रेन

महिंद्रा XUV 3XO ZNG में 1.2 लीटर का MPFI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 111bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी ने टर्बोचार्जर की सेटिंग और ECU मैपिंग में बदलाव किया है। इससे CNG पर चलने के दौरान भी इंजन की पावर कम नहीं होती। इसका दावा किया गया माइलेज 24.7 km/kg है।

टाटा नेक्सन iCNG पावरट्रेन

दूसरी ओर टाटा नेक्सन iCNG में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह 100bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसका दावा किया गया माइलेज 24 km/kg है। यानी पावर, टॉर्क और कंपनी के माइलेज दावे के मामले में महिंद्रा आगे है।

महिंद्रा XUV 3XO ZNG फीचर्स

महिंद्रा XUV 3XO ZNG में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें लेदर जैसे फिनिश वाली सीटें, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम, रियर वाइपर और ऊंचाई के हिसाब से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट बेल्ट भी दी गई हैं।

टाटा नेक्सन iCNG फीचर्स

टाटा नेक्सन iCNG में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग पैड मिलता है। इसके टॉप वैरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और कूल्ड ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। इसमें रोशनी वाले लोगो के साथ प्रीमियम टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

किसका बूट स्पेस ज्यादा?

दोनों SUV में ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप दिया गया है। महिंद्रा XUV 3XO ZNG में करीब 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि टाटा नेक्सन iCNG में 321 लीटर जगह दी गई है। यानी सामान रखने के मामले में टाटा की SUV आगे है। कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO ZNG की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। वहीं, टाटा नेक्सन iCNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये है। इस तरह टाटा नेक्सन iCNG शुरुआती कीमत के मामले में 1.64 लाख रुपये सस्ती है।

आपके लिए कौन बेहतर?

अगर आपको ज्यादा पावर और थोड़ा बेहतर माइलेज चाहिए तो महिंद्रा XUV 3XO ZNG पर विचार कर सकते हैं। वहीं, कम कीमत, ज्यादा बूट स्पेस और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन चाहते हैं, तो टाटा नेक्सन iCNG आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महिंद्रा XUV 3XO ZNG vs टाटा नेक्सन iCNG: इंजन, माइलेज और फीचर्स में कौन आगे?