इंतजार खत्म! अगले हफ्ते से शुरू होगी महिंद्रा XUV 3XO EV की डिलीवरी; जानिए रेंज से फीचर्स की डिटेल्स
महिंद्रा ने अपनी अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 3XO EV को पिछले महीने पेश कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 147.5bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है।

महिंद्रा ने अपनी अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 3XO EV को पिछले महीने पेश कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 147.5bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी सिर्फ 8.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि फुल चार्ज करने पर करीब 285 किलोमीटर तक चलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है। एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। जबकि ग्राहकों को डिलीवरी 23 फरवरी, 2026 से मिलनी शुरू होगी।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Inster
₹ 12 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
EV में तीन ड्राइव मोड मौजूद
ड्राइविंग को मजेदार और आसान बनाने के लिए XUV 3XO EV में तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं। इनमें Fun, Fast और Fearless शामिल हैं। यानी शहर में आराम से चलाना हो या हाईवे पर तेज ड्राइव करनी हो, ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से मोड चुन सकता है। लुक की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV अपने पेट्रोल-डीजल वर्जन जैसी ही दिखती है। जबकि LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिग्नेचर DRL, कनेक्टेड टेललैंप, रूफ रेल्स और स्पोर्टी रियर स्पॉइलर इसे मॉडर्न लुक देते हैं।
मिलेगा प्रीमियम फिनिश केबिन
महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वैरिएंट, AX5 और AX7L में उतारा है। टॉप वैरिएंट AX7L के लिए करीब 97 हजार रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। बता दें कि AX5 में 16-इंच अलॉय व्हील्स और सिंगल-पैन सनरूफ मिलती है। जबकि AX7L में 17-इंच अलॉय व्हील्स और बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। कार के अंदर दो बड़ी 10.25-इंच की स्क्रीन दी गई है। टॉप वैरिएंट में लेदरेट सीट्स और प्रीमियम फिनिश केबिन को और शानदार बना देती है। कलर ऑप्शन भी काफी अच्छे हैं जिनमें स्टील्थ ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और डीप फॉरेस्ट शामिल हैं।
धांसू हैं कार के फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी XUV 3XO EV किसी से कम नहीं है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स, कई USB पोर्ट, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, 6 एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, वॉयस असिस्टेंट और वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी भी दी गई है। टॉप वैरिएंट में Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और Harman Kardon का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


