महिंद्रा XUV 3XO का CNG मॉडल हुआ लॉन्च, 24.7 km/kg माइलेज का दावा; इतनी है कीमत
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे XUV 3XO ZNG नाम दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का CNG मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे XUV 3XO ZNG नाम दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। अब तक XUV 3XO पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में आती थी। जबकि CNG वैरिएंट आने से ग्राहकों को एक और ऑप्शन मिल गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें डुअल-सिलेंडर CNG सेटअप दिया है। इससे बूट स्पेस का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। आइए जानते हैं नई एसयूवी के बारे में विस्तार से।
चार वैरिएंट में मिलेगी SUV
महिंद्रा XUV 3XO ZNG कुल चार वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके MX Edge ZNG वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। वहीं, REVX Edge (O) ZNG की कीमत 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG की कीमत 11.19 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट REVX A ZNG की कीमत 12.27 लाख रुपये है। कंपनी ने अपनी इस SUV में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट दी है। इसका डुअल-सिलेंडर सेटअप खास है, क्योंकि इसमें एक बड़े सिलेंडर की जगह दो CNG टैंक लगाए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
Tata Nexon
₹ 7.4 - 14.52 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
Citroen Basalt X
₹ 8.55 - 14.11 लाख
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
इंजन और परफॉर्मेंस भी दमदार
महिंद्रा XUV 3XO ZNG में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल MPFI इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल और CNG, दोनों पर चल सकता है। इसमें 114.5bhp की मैक्सिमम पावर और 200Nm का टॉर्क मिलता है। बता दें कि एसयूवी को 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में करीब 4.9 सेकंड और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में 11.8 सेकंड लगते हैं।
24.7 km/kg माइलेज का दावा
कंपनी की ओर से एसयूवी में 24.7 km/kg माइलेज मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, असल ड्राइविंग में माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और ड्राइविंग के तरीके के हिसाब से कम हो सकता है। दूसरी ओर एसयूवी में मजबूत चेसिस भी मिलता है। इसे CNG हार्डवेयर के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, डैशबोर्ड पर पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करने के लिए अलग बटन मिलता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दोनों फ्यूल की जानकारी भी देखी जा सकती है।
सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज से XUV 3XO ZNG में 6-एयरबैग, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। मार्केट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन i-CNG और मारुति सुजुकी ब्रेजा S-CNG जैसी एसयूवी से होगा।

