महिंद्रा ला रही अपनी पहली CNG कार, नेक्सन को सीधे टक्कर देने की तैयारी; जानिए कब होगी लॉन्च
महिंद्रा के इस कदम से ना केवल 3XO को अपने सेगमेंट में सबसे मल्टी पावरट्रेन ऑप्शन में से एक मिलेगा, बल्कि यह अपने प्रमुख कॉम्पटीटर टाटा नेक्सन के साथ सीधी टक्कर में भी आ जाएगी। टाटा नेक्सन पिछले दो फाइनेंशियल ईयर से लगातार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है।

देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के अंदर CNG सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरअसल, बेहतर माइलेज और बचत के चलते CNG कारों की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। इसका बड़ा फायदा मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर और टाटा मोटर्स को मिल रहा है। अब इस सेगमेंट में दूसरी कंपनियां भी धीरे-धीरे शामिल हो रही हैं। इस लिस्ट में अब महिंद्रा का नाम भी जुड़ने वाला है। दरअसल, ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा XUV 3XO अब CNG पावरट्रेन जोड़ने के लिए तैयार है। CNG की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये शानदार कदम हो सकता है। बता दें कि ये SUV पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में खरीद सकते हैं।
महिंद्रा के इस कदम से ना केवल 3XO को अपने सेगमेंट में सबसे मल्टी पावरट्रेन ऑप्शन में से एक मिलेगा, बल्कि यह अपने प्रमुख कॉम्पटीटर टाटा नेक्सन के साथ सीधी टक्कर में भी आ जाएगी। टाटा नेक्सन पिछले दो फाइनेंशियल ईयर से लगातार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख
Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
इसके अलावा, यह घरेलू कार निर्माता कंपनी को ऐसे समय में ज्यादा फ्यूल-एफीसियंसी पावरट्रेन पेश करने में मदद करेगा, जब उसकी बिक्री का एक बड़ा हिस्सा भारी, लैडर-फ्रेम डीजल SUVs से आता है। CAFE 3 के कड़े नियम आने वाले हैं, ऐसे में इन डीजल मॉडलों से होने वाले CO2 उत्सर्जन को संतुलित करने में CNG की अहम भूमिका होगी। इससे पहले, कार निर्माता कंपनी लोगान और KUV100 ट्रिप जैसे मॉडलों के साथ CNG का ऑप्शन देती थी। हालांकि, बाद वाले मॉडल का मुख्य उद्देश्य फ्लीट के लिए था।
अभी कंपनी के दो इंजन ऑप्शन
महिंद्रा अभी XUV 3XO को दो 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश करती है। जो 111hp मल्टी-पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन और 131hp डायरेक्ट इंजेक्शन जनरेट करता है। इनमें से महिंद्रा पहले वाले नॉन-डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन के साथ CNG का ऑप्शन देगी। सटीक आउटपुट के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। इस बारे में महिंद्रा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। MPFI इंजन बनाने में अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं और उन्हें CNG के लिए अनुकूलित करना भी आसान होता है, क्योंकि इनमें ईंधन सीधे इनटेक मैनिफोल्ड में इंजेक्ट किया जाता है।
बूट स्पेस में CNG सिलेंडर की चुनौती
सबसे बड़ा सवाल इसकी पैकेजिंग का है, क्योंकि XUV 3XO का 295-लीटर का बूट स्पेस पहले से ही अपने सेगमेंट में सबसे छोटा है। इसमें एक पारंपरिक CNG टैंक लगाने से यह और भी कम हो सकता है। ज्यादा इस्तेमाल लायक बूट स्पेस पाने के लिए महिंद्रा, नेक्सन की तरह डुअल-सिलेंडर सेटअप का ऑप्शन चुन सकती है। एक और ऑप्शन अंडरबॉडी टैंक हो सकता है, जैसा कि मारुति अपनी विक्टोरिस में इस्तेमाल करती है। ऐसी भी खबरें हैं कि आने वाले ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी यह सुविधा दी जा सकती है।
XUV 3XO CNG के 2026 के आखिर या अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। अपनी इस कदम के साथ महिंद्रा, नेक्सन की बढ़त को कम करने की कोशिश करेगी। जैसे महिंद्रा ने कैलेंडर ईयर 2025 में XUV 3XO की 100,029 यूनिट बेचीं, जबकि नेक्सन ने इससे दोगुनी से भी ज्यादा 200,559 यूनिट बेचीं। इससे महिंद्रा को उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली और मुंबई जैसे मुख्य CNG-सेंट्रिक बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, उसकी सेल्स में भी इजाफा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


