Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra xev 9s teaser released again ahead of market entry revealing interior details
मार्केट में एंट्री से ठीक पहले फिर रिलीज हुआ महिंद्रा XEV 9S का टीजर, इंटीरियर से उठ गया पर्दा

मार्केट में एंट्री से ठीक पहले फिर रिलीज हुआ महिंद्रा XEV 9S का टीजर, इंटीरियर से उठ गया पर्दा

संक्षेप:

महिंद्रा अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S को 27 नवंबर, 2025 को बेंगलुरु में पेश करने जा रही है। अब एंट्री से ठीक पहले ई-एसयूवी का टीजर फिर से जारी किया गया है। देखने पर पता चलता है कि इसका डिजाइन पूरी तरह नया है।

Nov 24, 2025 05:42 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

महिंद्रा अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S को 27 नवंबर, 2025 को बेंगलुरु में पेश करने जा रही है। अब एंट्री से ठीक पहले ई-एसयूवी का टीजर फिर से जारी किया गया है। देखने पर पता चलता है कि इसका डिजाइन पूरी तरह नया है। फ्रंट में लेयर्ड हेडलैंप सेटअप, फुल-विड्थ LED लाइट बार और बूमरैंग डे-लाइट सिग्नेचर दिए गए हैं। स्मूथ सरफेस और क्लोज्ड-नोज डिजाइन इसे ज्यादा फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ट्रिपल-स्क्रीन से लैस होगी केबिन

इंटीरियर का सबसे बड़ा हाइलाइट डैशबोर्ड पर दिया गया एकसाथ फैला ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप है जिसे ब्रैंड की नई इलेक्ट्रिक डिजाइन लैंग्वेज का हिस्सा बताया जा रहा है। इंटीरियर का टोन हल्का रखा गया है और स्लिम AC वेंट्स के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (Twin Peaks लोगो के साथ) दिया गया है। महिंद्रा ने टीजर्स में कंफर्म किया है कि SUV में दूसरा रो रिक्लाइनिंग सीट्स के साथ बॉस मोड और फुल पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 39.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF8

VinFast VF8

₹ 40 - 50 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू होंगे फीचर्स

SUV में रियर AC वेंट्स, मल्टीपल स्टोरेज स्पेस, सेंटर आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स शामिल होंगे। महिंद्रा ने टीजर में बड़ा बूट और फ्रंट में यूजेबल ‘फ्रंक’ भी दिखाया है जो स्टोरेज को और बढ़ाता है। तीन-रो कॉन्फिगरेशन इसे बड़े परिवारों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनाता है।

रेंज 500 किमी से ज्यादा

माना जा रहा है कि महिंद्रा XEV 9S रियल-वर्ल्ड ड्राइव में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। फीचर्स में Level-2 ADAS, 6-एयरबैग, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स विद मेमोरी, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड टेलगेट, हरमन कार्डन ऑडियो और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल होंगे।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।