आज से बुक करें महिंद्रा की 'सिनेमा हॉल' जैसी इलेक्ट्रिक कार! 500 km का मिलेगा रेंज, इस दिन से मिलेगी डिलीवरी"

Mar 03, 2026 02:02 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का बेहद खास 'Cineluxe Edition' भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.35 लाख रुपये रखी है। 

आज से बुक करें महिंद्रा की 'सिनेमा हॉल' जैसी इलेक्ट्रिक कार! 500 km का मिलेगा रेंज, इस दिन से मिलेगी डिलीवरी"

नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का बेहद खास 'Cineluxe Edition' भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आई यह एसयूवी अपनी रेंज में सबसे टॉप मॉडल है। तो आज से ही इसकी बुकिंग महिंद्रा के शोरूम या ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू हो गई है। कंपनी ने वादा किया है कि 10 मार्च, 2026 से ग्राहकों को डिलीवरी पहुंचनी शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं इस एसयूवी की खासियत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA

Toyota Urban Cruiser EBELLA

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू है एसयूवी का इंटीरियर

इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खूबी इसका लग्जरी और हाई-टेक इंटीरियर है। इसके केबिन में आपको डैशबोर्ड पर फैली 'कोस्ट-टू-कोस्ट' ट्रिपल एचडी स्क्रीन मिलेगी। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन (Harman Kardon) साउंड सिस्टम दिया गया है। साथ ही, रात के सफर को रंगीन बनाने के लिए इसमें 1.6 करोड़ कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

लुक्स भी है काफी प्रीमियम

लुक्स के मामले में भी यह एडिशन काफी प्रीमियम है। कंपनी ने इसे दो नए कलर ऑप्शन्स, सैटिन ब्लैक और सैटिन व्हाइट में उतारा है जो देखने में काफी क्लासी लगते हैं। गाड़ी के अंदर चेस्टनट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक कलर की लेदरेट सीट्स दी गई हैं। टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट और डिजिटल की जैसे फीचर्स मिलते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें 'पॉ-पाल' (PawPal) जैसे लाइफस्टाइल मोड भी दिए गए हैं।

500 किमी से ज्यादा मिलेगा रेंज

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक लगा है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर असल दुनिया में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। हाल ही में इसे ICOTY 2026 में 'ग्रीन कार ऑफ द ईयर' का खिताब भी मिला है। महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक रेंज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले 70 दिनों में कंपनी 10,000 से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर कर चुकी है। जबकि अब तक इसे 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।