महिंद्रा लाया XEV 9E Cinelux Edition का नया कलर ऑप्शन, अब और भी प्रीमियम हुआ eSUV का लुक
महिंद्रा ने अपनी XEV 9E Cinelux Edition का नया कलर ऑप्शन - सैटिन डेजर्ट मिस्ट लॉन्च किया है। पहले यह स्पेशल एडिशन सिर्फ सैटिन वाइट और सैटिन ब्लैक कलर ऑप्शन में आती थी। मैकैनिकली इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महिंद्रा (Mahindra) की XEV 9E Cinelux Edition खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कूपे का नया Satin Desert Myst कलर ऑप्शन लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह स्पेशल एडिशन सिर्फ Satin White और Satin Black कलर ऑप्शन में आती थी। कंपनी का कहना है कि नया सैटिन फिनिश नॉर्मल ग्लॉसी पेंट के मुकाबले एसयूवी को ज्यादा रिच और प्रीमियम लुक देता है। साथ ही यह XEV 9E की शार्प बॉडी लाइन्स और कूपे-स्टाइल डिजाइन को और बेहतर तरीके से दिखाता है।
केबिन में नया प्रीमियम इंटीरियर
नई XEV 9E सिनेलक्स एडिशन के केबिन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें अब चेस्टनट ब्राउन और नॉकटर्न ब्लैक कलर की स्मूद-ग्रेन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे केबिन पहले से ज्यादा लग्जरी फील होता है। महिंद्रा के अनुसार इस एडिशन में सरफेस फिनिश, टेक्सचर और टच क्वालिटी पर खास ध्यान दिया गया है, ताकि पैसेंजर्स को ज्यादा प्रीमियम अनुभव मिल सके।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
फीचर्स के मामले में सेगमेंट की सबसे एडवांस SUV
XEV 9E सिनेलक्स एडिशन अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत डैशबोर्ड पर फैला पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप है, जिसमें तीन 31.24 सेमी की स्क्रीन एक साथ कनेक्टेड हैं। इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले शामिल है। एसयूवी में महिंद्रा का MAIA (Mahindra Artificial Intelligence Architecture) सिस्टम दिया गया है, जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8295 प्रोसेसर पर काम करता है।
इसके साथ 24GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है, जिससे इन्फोटेनमेंट और कनेक्टेड कार फीचर्स काफी स्मूद तरीके से चलते हैं। इसके अलावा SUV में 16-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम के साथ Dolby Atmos सपोर्ट, Mahindra VisionX ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, लेवल-2+ ADAS, 360-डिग्री कैमरा और Auto Park जैसे कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
मैकेनिकली कंपनी ने इस एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया है। XEV 9E सिनेलक्स एडिशन टॉप-स्पेक पैक थ्री वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 656 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देती है, जबकि रियल यूज में यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। चार्जिंग की बात करें, तो एसयूवी 175 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से बैटरी को सिर्फ 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 282 bhp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


