फुल चार्ज पर 656 km दौड़ने वाली इस कार पर आया ₹1.40 लाख का डिस्काउंट, 30 जून तक है मौका
महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा XEV 9e पर अधिकतम 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा XEV 9e पर अधिकतम 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।
धांसू हैं कार के फीचर्स
महिंद्रा XEV 9e के लुक की बात करें तो कूपे डिजाइन होने के कारण इसकी छत पीछे की तरफ थोड़ी झुकी हुई है, जो इसे बेहद स्पोर्टी और एयरोडायनामिक लुक देती है। फ्रंट में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और आकर्षक लाइट सेटअप के साथ इसका केबिन पूरी तरह से लग्जरी और प्रीमियम अहसास कराता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डैशबोर्ड पर आपको तीन बड़ी-बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती हैं, जो इंफोटेनमेंट, ड्राइवर डिस्प्ले और पैसेंजर के काम आती हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम साउंड सिस्टम इसके केबिन को एक उड़ता हुआ महल बना देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
656 किमी का मिलेगा रेंज
बैटरी और रेंज के मामले में यह गाड़ी लंबी दूरी के सफर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। महिंद्रा XEV 9e ग्राहकों को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ मिलती है। इसका पहला वैरिएंट 59 kWh की बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर करीब 542 किलोमीटर की धाकड़ रेंज (MIDC) का दावा करता है। वहीं, 79 kWh का बड़ा लॉन्ग-रेंज बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे 656 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर लेता है। बता दें कि एक दमदार डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी भारी-भरकम बैटरी महज 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।
इतनी है ईवी की कीमत
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS जैसा सबसे मॉडर्न फीचर दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसी एडवांस तकनीकें शामिल हैं। इसके साथ ही गाड़ी में मजबूत चेसिस के साथ 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा XEV 9e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 21.90 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वैरिएंट्स के लिए 31.25 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


