महिंद्रा ला रहा ये चार नई eSUV, मिलेगा शानदार लुक, फीचर्स और रेंज भी गजब
महिंद्रा मार्केट में अपनी चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाला है। इसमें मौजूदा मॉडल्स के नए वेरिएंट के साथ कुछ नए मॉडल भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं महिंद्रा की इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो को लगातार बड़ा कर रहा है। इस वक्त मार्केट में मौजूद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी अब कई और इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें नए मॉडल के साथ मौजूदा मॉडल्स के नए बैटरी पैक वेरिएंट भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं महिंद्रा की अपकमिंग चार इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।






Mahindra BE 07
BE 07 महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में एक और नया वर्जन होगा। महिंद्रा ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे हेवी कैमोफ्लाज में कई बार देखा गया है। इसके प्रोडक्शन वर्जन का डिजाइन कॉन्सेप्ट डिजाइन के काफी करीब रहने की उम्मीद है। इसमें महिंद्रा की मौजूदा इलेक्ट्रिक वीइकल सीरीज की तरह ही प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। महिंद्रा इसकी कीमत को काफी अग्रेसिव रख सकती है। इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Mahindra BE 6 (70 kWh)
XEV 9E के लॉन्च के समय, महिंद्रा ने घोषणा की थी कि बड़ी इलेक्ट्रिक कार में ऑफर किया गया नया 70 kWh बैटरी पैक BE 6 में भी आएगा। इस वेरिएंट का एक्सटीरियर लुक मौजूदा वर्जन जैसा ही दिखेगा और इसमें पहले की तरह ही प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। यह बैटरी पैक मौजूदा 59 kWh और 79 kWh के ऑप्शन्स के बीच आएगा। यह बैटरी पैक लगभग लगभग 600 किलोमीटर की रेंज देगा। इसमें आपको 242 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क मिल सकता है।
Mahindra XEV 9E (70 kWh)
BE 6 के बाद महिंद्रा XEV 9E में भी 70 kWh बैटरी पैक ऑफर कर सकता है। इससे BE6 के नए वेरिएंट जैसी पावर और टॉर्क के साथ-साथ लगभग वही ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इस अडिशनल बैटरी ऑप्शन को शामिल करके महिंद्रा की कोशिश वेरिएंट और कीमत के फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करना है। नया वेरिएंट इलेक्ट्रिक वीइकल मार्केट में XEV 9E की पकड़ और भी मजबूत करने का काम करेगा।
Mahindra Vision S EV
महिंद्रा ने पिछले साल विजन एस ईवी को शोकेस किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि सभी नए कॉन्सेप्ट NU-IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। यह एक मॉड्यूलर, मल्टी-एनर्जी मोनोकॉक आर्किटेक्चर है, जिसे ICE और इलेक्ट्रिक वीइकल्स दोनों को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। विजन एस के टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखे जा चुके हैं। उम्मीद है कि यह मॉडल पहले ICE में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
ICE वर्जन के बाद, महिंद्रा विजन एस का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली SUV हो सकती है और XUV 3XO EV की जगह ले सकती है। महिंद्रा की दूसरी EV की तरह, इसमें भी प्रैक्टिकल बैटरी साइज, अच्छी ड्राइविंग रेंज और अग्रेसिव प्राइसिंग देखने को मिलेगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


