Mahindra का महा-धमाका: लॉन्च होंगी 10 पेट्रोल-डीजल और 6 इलेक्ट्रिक कारें; जानिए क्या है पूरी प्लानिंग
देसी दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा ने आने वाले सालों के लिए एक बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी ने साल 2031 तक भारतीय मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 नए एसयूवी मॉडल उतारने का फैसला किया है।

देसी दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा ने आने वाले सालों के लिए एक बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। कंपनी ने साल 2031 तक भारतीय मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 नए एसयूवी मॉडल उतारने का फैसला किया है। इस मेगा प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 पेट्रोल-डीजल (ICE) गाड़ियां और 6 बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कारें (EVs) शामिल होंगी। महिंद्रा अब देश के हर सेगमेंट और हर बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपनी गाड़ियां तैयार कर रहा है। कंपनी का फोकस सिर्फ मौजूदा गाड़ियों को अपडेट करने पर नहीं, बल्कि बाजार में बिल्कुल नए नाम और बिल्कुल नए अवतार वाली कारें पेश करने पर है।
क्या है कंपनी की प्लानिंग
इस पूरे प्लान की नींव पिछले साल अगस्त, 2025 में रखे गए चार शानदार कॉन्सेप्ट मॉडल्स Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT पर टिकी है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ दिखाने के लिए बनाए गए डिजाइन नहीं थे, बल्कि बहुत जल्द ये सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। इस प्लानिंग के केंद्र में महिंद्रा का नया 'NU_IQ' प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म इतना कमाल का है कि इस पर पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक, तीनों तरह के इंजन आसानी से फिट किए जा सकते हैं। इसी लचीलेपन की वजह से महिंद्रा अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ी प्लानिंग के साथ मार्केट में उतरने को तैयार है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Thar E
₹ 25 लाख से शुरू
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Tata Avinya
₹ 30 - 60 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
इस एसयूवी से होगी शुरुआत
महिंद्रा के इस नए सफर की शुरुआत सबसे पहले 'Vision S' पर बेस्ड एक कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगी। यह अगले साल यानी 2027 तक लॉन्च हो सकती है। यह एक 4 मीटर से छोटी एसयूवी होगी। इसे मार्केट में XUV 3XO से ऊपर की कैटेगरी में रखा जाएगा। माना जा रहा है कि लॉन्च होने के बाद भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला किआ साइरोस और रेनॉल्ट की आने वाली नई एसयूवी से होगा।
इलेक्ट्रिक थार भी आएगी सामने
दूसरी ओर लाइनअप में मौजूद 'Vision T' को देखकर लगता है कि कंपनी थार के दीवानों के लिए एक नया इलेक्ट्रिक रास्ता तैयार कर रही है। जबकि 'Vision X' और 'Vision SXT' के जरिए महिंद्रा आने वाले सालों में मेनस्ट्रीम एसयूवी मार्केट पर पूरी तरह कब्जा करने की तैयारी में है। जो लोग पेट्रोल-डीजल कारों के शौकीन हैं, उनके लिए भी खुशखबरी है। महिंद्रा के पाइपलाइन में 10 नए पेट्रोल-डीजल मॉडल हैं।
फेसलिफ्ट कारों की भी होगी एंट्री
इस पूरे रोडमैप में दो मौजूदा गाड़ियों के अपडेट भी शामिल हैं। इनमें पहला नाम 3-Door वाली थार के फेसलिफ्ट का है। वहीं, दूसरा सबसे बड़ा अपडेट देश की पसंदीदा एसयूवी स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) का होगा। स्कॉर्पियो एन के मिड-साइज अपडेट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। इसमें ग्राहकों की डिमांड पर पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और अंदर का नया केबिन देखने को मिल सकता है, हालांकि इसके इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी फोकस
बात अगर इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की करें तो महिंद्रा अपने पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को अलग-अलग नहीं देख रहा है। कंपनी दोनों को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में सबसे पहला बड़ा धमाका 'BE.07' इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में होगा। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह 2027 में लॉन्च होने के बाद BE 6 के ऊपर अपनी जगह बनाएगी। यह एसयूवी महिंद्रा के मशहूर 'INGLO' आर्किटेक्चर पर बनेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


