महिंद्रा ला रही नई 'विजन SXT', ICE और EV वाले प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार; ऐसा होगा डिजाइन और फीचर्स
महिंद्रा ने विजन SXT पिछले साल 15 अगस्त, 2025 को दिखाया था। तब कंपनी ने NU_IQ प्लेटफॉर्म के लॉन्च के दौरान इसे दिखाया गया था। यह मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म ICE और EV पावरट्रेन के साथ-साथ सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट और फ़ुल-साइज बॉडी स्टाइल के साथ भी काम कर सकता है।

महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अब रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कंपनी अब हुंडई मोटर इंडिया से काफी आगे निकल चुकी है। वहीं, कई बार टाटा मोटर्स को भी पीछे छोड़ती नजर आ रही है। टाटा की इस कामयाबी का बड़ा क्रेडिट स्कॉर्पियो और थार के साथ उसकी नई BE6 और XEV 9S इलेक्ट्रिक SUVs को जाता है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार नए मॉडल के साथ मजबूत कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में विजन SXT (Vision SXT) को भी जोड़ सकती है। कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए इसका पेटेंट करा चुकी है।
महिंद्रा ने विजन SXT पिछले साल 15 अगस्त, 2025 को दिखाया था। तब कंपनी ने NU_IQ प्लेटफॉर्म के लॉन्च के दौरान इसे दिखाया गया था। यह मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म ICE और EV पावरट्रेन के साथ-साथ सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट और फ़ुल-साइज बॉडी स्टाइल के साथ भी काम कर सकता है। पहले विजन S को देखा है। अब विजन SXT का भारत में पेटेंट कराया गया है, जिससे इसके प्रोडक्शन डिजाइन का संकेत मिलता है।
इसके डिजाइन में बॉक्सी साइज, दांतों जैसी ग्रिल, स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, Y-शेप के DRLs, फ्रंट स्किड प्लेट, चौड़े व्हील आर्च और बाहरी रोल केज के हिस्से के तौर पर एक ट्यूबलर बार शामिल है। साइड स्टेप और कस्टम ऑफ-रोड टायर होने से इसके ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस का संकेत मिलता है। कुल मिलाकर, विजन SXT को सड़क पर चलने वाली SUV के तौर पर डिजाइन किया गया है। जब इसका कॉन्सेप्ट पेश किया गया था, तो लोगों ने इसके बॉक्सी आकार की वजह से इसकी तुलना लैंड रोवर डिफेंडर के डिजाइन से की थी।
पावरट्रेन की बात करें तो, विजन SXT में ICE और EV दोनों ऑप्शन मिलने की संभावना है। इस पावरफुल SUV में ज्यादातर 2WD और 4WD कॉन्फिगरेशन होंगे। इसके अलावा, इसमें एक स्पेयर व्हील भी शामिल हो सकता है। कॉन्सेप्ट में दो स्पेयर व्हील दिखाए गए थे, लेकिन प्रोडक्शन-रेडी वर्जन में एक ही होगा। उम्मीद है कि इसे मौजूदा कैलेंडर ईयर की अगली तिमाही में दिखाया जाएगा। अभी इसके लिए लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई टाइमलाइन नहीं बताई है, लेकिन इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन के 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।



