कार मार्केट में तहलका मचाएगी महिंद्रा की मिनी स्कॉर्पियो, गजब है लुक, मिलेंगे कमाल के फीचर

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा विजन S कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे मिनी स्कॉर्पियो भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं कंपनी अपनी इस नई एसयूवी में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।  

कार मार्केट में तहलका मचाएगी महिंद्रा की मिनी स्कॉर्पियो, गजब है लुक, मिलेंगे कमाल के फीचर
लॉन्च की सूचना पाएं

महिंद्रा अपने लाइनअप को एक्सपैंड करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। कंपनी आने वाले दिनों में स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट, स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट और थार फेसलिफ्ट को लाने वाली है। इसी बीच कंपनी की एक और एसयूवी की चर्चा हो रही है, जिसका नाम- Vision S है। इसे मिनी स्कॉर्पियो भी कहा जा रहा है। यह एक सब-4 मीटर रगेड एसयूवी है। इसे कंपनी पेट्रोल, डीजल और ईवी ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। मार्केट में इसकी एंट्री अगले साल हो सकती है। फिलहाल आइए जानते हैं महिंद्रा विजन S की खूबियों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

NU_IQ प्लैटफॉर्म पर बेस्ड कंपनी की पहली एसयूवी

विजन एस महिंद्रा के NU_IQ मोनोकॉक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा। यह आर्किटेक्चर फ्रंट-वील ड्राइव (FWD) और ऑल-वील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और EV पावरट्रेन को भी सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म ICE और EV दोनों मॉडलों के लिए फ्लैट फ्लोर डिजाइन ऑफर करेगा। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है। महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड SUVs का ग्राउंड क्लीयरेंस 227mm तक होगा। उम्मीद है कि यह नया आर्किटेक्चर आने वाली महिंद्रा सब-कॉम्पैक्ट और कॉम्पैक्ट SUVs को पिछले मॉडल्स के तुलना में अधिक बड़ा, हल्का और तेज बनाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

महिंद्रा विजन S हो सकती है स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा

रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा की अपकमिंग विजन S कंपनी की सबसे पॉप्युलर यानी स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा हो सकती है। इसका फाइनल मॉडल कॉन्सेप्ट के जैसा हो सकता है। इसमें ट्विन पीक्स लोगो वाली यूनीक ग्रिल, दोनों तरफ तीन वर्टिकल एलईडी बल्ब, इन्वर्टेड L-शेप के हेडलाइट्स, स्पोर्टी बम्पर और पिक्सेल-शेप के फॉग लैंप शामिल होंगे। हालांकि, छत पर लगी ऑग्जिलरी लाइट्स और बोनट पर लगे लिम्ब राइजर जैसे कुछ कॉन्सेप्ट एलिमेंट प्रोडक्शन मॉडल में शायद देखने को न मिलें।

पैनोरमिक सनरूफ के साथ और भी कई फीचर

स्पाई फोटोज से पता चलता है कि महिंद्रा विजन एस में पैनोरमिक सनरूफ के साथ-साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं होंगी।

कई सारे इंजन ऑप्शन्स

NU_IQ प्लेटफॉर्म कई पावरट्रेन को सपोर्ट करता है, इसलिए Vision S को पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। डीजल वर्जन में महिंद्रा का भरोसेमंद 1.5 लीटर, चार-सिलेंडर इंजन हो सकता है, जो अभी महिंद्रा XUV 3XO को पावर देता है। यह इंजन 117bhp की मैक्सिमम पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।