Mahindra Scorpio फैमिली की एक और दमदार SUV, मिल सकती है थार जैसी हेडलाइट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्कॉर्पियो फैमिली में एक और धांसू एसयूवी की एंट्री होने वाली है। यह कंपनी की पहली एसयूवी होगी जिसे नए NU_IQ मोनोकोक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें आपको थार जैसी हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं।

प्रतीकात्मक फोटो
Mahindra Vision S
केवल
13,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

SUV फैन्स के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का जबर्दस्त क्रेज है। नई स्कॉर्पियो-N हो या पुरानी वाली स्कॉर्पियो क्लासिक, दोनों ही बायर्स के दिलों पर राज करती हैं। अब स्कॉर्पियो फैमिली में एक और धांसू एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इसका नाम विजन S (Mahindra Vision S) है। इसे कुछ लोग मिनी स्कॉर्पियो भी कह रहे हैं। कंपनी ने इसे कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया था। अब इसका प्रोडक्शन रेडी वेरिएंट लॉन्च होने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे साल 2027 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च किया जा सकता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
EMI केवल28,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
EMI केवल26,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख
EMI केवल14,400/ माह
पात्रता जांचें

NU_IQ मोनोकोक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म वाली पहली एसयूवी

यह कंपनी की पहली प्रोडक्शन-रेडी विजन सीरीज की एसयूवी होगी, जिसे नए NU_IQ मोनोकोक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पेट्रोल (ICE), डीजल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। यानी भविष्य में इस SUV के अलग-अलग इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Vision S

Mahindra Vision S

₹ 10.5 - 17.5 लाख

EMI केवल13,800/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

₹ 13 - 17 लाख

EMI केवल17,000/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N Facelift

Mahindra Scorpio N Facelift

₹ 13.8 - 24.8 लाख

EMI केवल18,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Vision X

Mahindra Vision X

₹ 11 - 18 लाख

EMI केवल14,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Vision SXT

Mahindra Vision SXT

₹ 13.5 - 22 लाख

EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें

स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा बन सकती है नई एसयूवी

मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार प्रोडक्शन-रेडी महिंद्रा विजन S को कंपनी स्कॉर्पियो फैमिली में शामिल कर सकती है। इसका डिजाइन काफी दमदार, बॉक्सी और ऑफ-रोडिंग एसयूवी जैसा होगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को कंपनी कॉम्पैक्ट और सब-4 मीटर दोनों बॉडी स्टाइल में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

स्पाई फोटोज में दिखा दमदार एक्सटीरियर

हाल ही में सामने आई स्पाई फोटोज से विजन S के डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। एसयूवी में थार जैसी हेडलाइट्स देखने को मिल सकती हैं, लेकिन इनका LED लाइट सिग्नेचर अलग होगा। फ्रंट में नया Twin Peaks लोगो, तीन वर्टिकल LED लाइट्स का सेटअप, स्पोर्टी बंपर, नीचे की तरफ इंटीग्रेटेड रडार यूनिट, पार्किंग सेंसर और पिक्सेल-स्टाइल फॉग लैंप दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा SUV में चौड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, 19-इंच के स्टार-डिजाइन अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, डिस्क ब्रेक, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, इनवर्टेड L-शेप LED टेललाइट्स और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील देखने को मिल सकता है। हालांकि, कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए रूफ-माउंटेड लाइट्स, बोनट पर लगे लिम्ब राइजर, जेरी कैन और साइड स्टेप-लैडर जैसे कुछ फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल का हिस्सा शायद न हों।

इंटीरियर में मिलेगा सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल लेआउट

स्पाई फोटोज के मुताबिक विजन S का डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही रहेगा। एसयूवी में ट्रेडिशनल गियर लीवर, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ छोटा मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, मैनुअल AC कंट्रोल डायल और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि इसके टॉप वेरिएंट्स में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।

पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड इंजन मिल सकते हैं

महिंद्रा विजन S को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें XUV 3XO वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन यूज कर सकती है। इसके अलावा एसयूवी में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।