भारी-भरकम नहीं, शहर-फ्रेंडली होगी महिंद्रा की ये अपकमिंग SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए खासियत

Feb 14, 2026 02:25 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा आने वाले सालों में अपनी SUV रेंज को और मजबूत करने वाली है। इसी लाइन-अप में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Vision S भी जुड़ने जा रही है। हाल ही में यह गाड़ी एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है।

भारी-भरकम नहीं, शहर-फ्रेंडली होगी महिंद्रा की ये अपकमिंग SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए खासियत
लॉन्च की सूचना पाएं

महिंद्रा आने वाले सालों में अपनी SUV रेंज को और मजबूत करने वाली है। कंपनी लगातार नए-नए मॉडल्स पर काम कर रही है। पहले से ही चर्चा है कि कंपनी जल्द ही Scorpio N पर बेस्ड पिकअप और Thar Roxx पर बेस्ड इलेक्ट्रिक SUV लाने वाली है। अब इसी लाइन-अप में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Vision S भी जुड़ने जा रही है। हाल ही में यह गाड़ी एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। इससे साफ हो गया है कि महिंद्रा इसकी तैयारियों में जुटी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 2027 में लॉन्च कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कैसे अलग है महिंद्रा Vision S

बता दें कि Vision S महिंद्रा की अब तक की ज्यादातर SUV से थोड़ी अलग होगी। आम तौर पर महिंद्रा की गाड़ियां लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी होती हैं, लेकिन Vision S को कंपनी के नए NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। आसान भाषा में कहें तो यह प्लेटफॉर्म गाड़ी को हल्का, आरामदायक और शहर में चलाने के लिए ज्यादा आसान बनाता है। यही प्लेटफॉर्म आगे आने वाली कई नई SUV के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 36.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Santa Fe 2026

Hyundai Santa Fe 2026

₹ 27 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Hilux

Toyota Hilux

₹ 28.02 - 35.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vision S को महिंद्रा Scorpio N और छोटी महिंद्रा XUV 3XO के बीच रखा जा सकता है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें इसका लुक काफी दमदार और बॉक्सी नजर आता है। स्क्वायर शेप की खिड़कियां, चौड़े व्हील आर्च, पीछे लगा स्पेयर व्हील और मोटे रियर पिलर इसे एक असली SUV जैसा फील देते हैं। साइज में यह Scorpio N से छोटी होगी, इसलिए शहर की सड़कों और ट्रैफिक में इसे संभालना आसान रहेगा, लेकिन स्टाइल में यह बड़े भाई जैसी ही दिख सकती है।

केबिन भी होगी शानदार

केबिन की बात करें तो Vision S अंदर से भी किसी से कम नहीं होगी। टेस्ट मॉडल्स में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे बैठने वालों के लिए असिस्ट हैंडल जैसे फीचर्स नजर आए हैं। उम्मीद है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, सभी सीट्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और सेफ्टी के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट स्टैंडर्ड मिलेंगे।

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

इंजन के तौर पर इसमें वही पेट्रोल और डीजल ऑप्शन मिल सकते हैं, जो XUV 3XO में दिए जाते हैं। साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी होगा। सेफ्टी के मामले में इसे Bharat NCAP और Global NCAP में 5-स्टार रेटिंग के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। कुल मिलाकर, Vision S उन लोगों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बन सकती है, जो Scorpio जैसा दमदार लुक चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कॉम्पैक्ट और शहर-फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;