Mahindra ला रहा दो नई 7 सीटर और 5 सीटर SUV, मिलेगा दमदार लुक, फीचर भी धाकड़
महिंद्रा अपनी दो धाकड़ एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। इन अपकमिंग एसयूवी का नाम 2026 Mahindra Scorpio Facelift और Mahindra Vision S है। ये एसयूवी 7 और 5 सीटर वर्जन में आएंगी। आइए जानते हैं इनमें आपको क्या कुछ देखने को मिल सकता है।

महिंद्रा की एसयूवी को पसंद करने वाली ग्राहकों के लिए आने वाले दिन काफी एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी अगले पांच सालों में 16 नए मॉडल्स के साथ अपने लाइनअप को एक्सपैंड करने वाली है। इसमें 10 नई ICE एसयूवी और 6 ईवी शामिल हैं। खास बात है कि इसी बीच कंपनी अपनी दो धाकड़ एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी में भी लगी है। इन अपकमिंग एसयूवी का नाम 2026 Mahindra Scorpio Facelift और Mahindra Vision S है। ये एसयूवी 7 और 5 सीटर वर्जन में आएंगी। आइए जानते हैं इनमें आपको क्या कुछ देखने को मिल सकता है।
2026 Mahindra Scorpio N Facelift
स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N में मामूली डिजाइन चेंज होंगे। इनमें थोड़ा अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर, नए 5-स्पोक 18-इंच अलॉय व्हील और टेललैंप के लिए नए एलईडी सिग्नेचर शामिल हैं। केबिन के अंदर, एसयूवी में एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (थार रॉक्स वाला), नया डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल, एसी वेंट की नई जगह और एक नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी इसकी वैल्यू बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स भी इंट्रोड्यूस कर सकती है। इंजन की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N 2026 फेसलिफ्ट में मौजूदा 203bhp वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 175bhp वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन ही ऑफर किया जाएगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन भी पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Mahindra XUV900
₹ 25 लाख से शुरू
Mahindra XUV500 2025
₹ 12 लाख से शुरू
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
Mahindra Vision S
प्रोडक्शन के लिए तैयार महिंद्रा विजन S में पिछले साल अगस्त में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट के कई डिजाइन एलिमेंट्स बरकरार रहने की उम्मीद है। यह एक सब-4 मीटर एसयूवी होगी, जिसका स्टांस सीधा और स्टाइल दमदार होगा। यह रेनो ब्रिजर और टाटा स्कारलेट जैसी अपकमिंग कारों को टक्कर देगी। ये दोनों मॉडल 2027 में सड़कों पर उतरने वाले हैं। विजन S के इंजन के बारे में सटीक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार विजन एस में कंपनी XUV 3XO वाला 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन ऑफर कर सकती है। एसयूवी लाइनअप में पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक इंजन के ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकते हैं क्योंकि इसका NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म इन सभी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
मई 2026 में महिंद्रा की शानदार सेल
महिंद्रा के लिए मई 2026 का महीना जबर्दस्त रहा है। कंपनी ने पिछले महीने यानी मई में एक्सपोर्ट मिलाकर कुल 99,636 यूनिट्स की सेल की है। इस दौरान ईयर-ऑन-ईयर महिंद्रा की ओवरऑव सेल में 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। महिंद्रा की इस धांसू परफॉर्मेंस में सबसे बड़ा हाथ हमेशा की तरह कंपनी की यूटिलिटी वीकल (UV) यानी एसयूवी रेंज का रहा है। कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में अकेले 58,021 एसयूवी बेची हैं। वहीं, अगर इसमें एक्सपोर्ट को भी शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 59,573 यूनिट्स तक पहुंच गया है।
(Photo: carlelo)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


