महिंद्रा को 'ट्रक और बस' सेगमेंट में 53% की ग्रोथ मिली, सितंबर के 30 दिनों में 2912 यूनिट बेच डालीं

लाइव हिन्दुस्तान
share

सितंबर 2026 में कार्गो व्हीकल की सेल्स 84% बढ़कर 2,043 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,112 यूनिट थी। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 792 यूनिट से 10% बढ़कर 869 यूनिट हो गई। अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान, ट्रकों और बसों की कुल बिक्री 14,588 यूनिट से 22% बढ़कर 17,805 यूनिट हो गई।

Mahindra trucks and buses sales rise 53% to 2,912 units in September 2026
महिंद्रा को 'ट्रक और बस' सेगमेंट में 53% की ग्रोथ मिली

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड को कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने यानी सितंबर 2026 में 3.5 टन से ज्यादा वजन वाले ट्रकों और बसों की कुल बिक्री में साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 53% की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने सितंबर 2025 में 1,904 व्हीकल की तुलना में बीते महीने के दौरान 2,912 व्हीकल बेचे। बिजनेस में महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन और SML महिंद्रा लिमिटेड दोनों शामिल हैं।

महिंद्रा ट्रक एंड बस बिजनेस (MTBD+SML) सितंबर 2026
कैटेगरीसितंबरYTD सितंबर
F27F26% चेंजF27F26% चेंज
कार्गो व्हीकल2043111284.00%8499688423%
पैसेंजर व्हीकल86979210%9306770421%
MTBD + SML टोटल2912190453%178051458822%
महिंद्रा ट्रक एंड बस (MTBD) सितंबर 2026
कैटेगरीसितंबरYTD सितंबर
F27F26% चेंजF27F26% चेंज
कार्गो व्हीकल1527742106%5965446234%
पैसेंजर व्हीकल26121223%2500198126%
MTBD टोटल178895487%8465644331%
SML महिंद्रा लिमिटेड (SML) सितंबर 2026
कैटेगरीसितंबरYTD सितंबर
F27F26% चेंजF27F26% चेंज
कार्गो व्हीकल51637039%253424225%
पैसेंजर व्हीकल6085805%6806572319%
SML टोटल112495018%9340814515%

कार्गो व्हीकल की सेल्स में 84% का इजाफा
सितंबर 2026 में कार्गो व्हीकल की सेल्स 84% बढ़कर 2,043 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,112 यूनिट थी। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 792 यूनिट से 10% बढ़कर 869 यूनिट हो गई। अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान, ट्रकों और बसों की कुल बिक्री 14,588 यूनिट से 22% बढ़कर 17,805 यूनिट हो गई।

महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन की बिक्री
महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन ने सितंबर 2026 में 1,788 व्हीकल बेचे, जो साल दर साल 954 यूनिट से 87% ज्यादा है। कार्गो व्हीकल की बिक्री दोगुना से ज्यादा हो गई। दरअसल, ये 742 यूनिट से 106% बढ़कर 1,527 यूनिट पर पहुंच गई। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 212 यूनिट से 23% बढ़कर 261 यूनिट काई हो गई। फाइनेंसियल ईयर के पहले 6 महीनों के दौरान डिवीजन की कम्बाइंड सेल्स 31% बढ़कर 8,465 यूनिट हो गई।

SML महिंद्रा की बिक्री 18% बढ़ी
SML महिंद्रा ने सितंबर 2026 में 1,124 व्हीकल बेचे, जो एक साल पहले की अवधि में 950 यूनिट से 18% अधिक है। SML महिंद्रा की कार्गो व्हीकल की बिक्री 39% बढ़कर 516 यूनिट हो गई, जबकि पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 5% बढ़कर 608 यूनिट हो गई। अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान SML महिंद्रा की कम्बाइंड सेल्स 15% बढ़कर 9,340 यूनिट हो गई।

फेस्टिव सीजन से बढ़ गई डिमांड
SML के कार्यकारी प्रेसिडेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में एयरोस्पेस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज, ट्रक, बस और मैन्युफैक्चरिंग इक्युपमेंट के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा कि सितंबर की बिक्री को शुरुआती फेस्टिव सीजन की खरीदारी से फायदा हुआ। कंपनी की ग्रोथ में पिछले साल के ओलर बेस से भी योगदान शामिल रहा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़महिंद्रा को 'ट्रक और बस' सेगमेंट में 53% की ग्रोथ मिली, 2912 यूनिट बेच डालीं