खरीदनी है डीजल कार तो हो जाइए तैयार! मार्केट में जल्द दस्तक देने आ रही ये 9 SUV; जानिए कब होगी लॉन्च
मौजूदा समय में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का बोलबाला है। इसके बावजूद भारतीय मार्केट में डीजल SUV की मांग कम नहीं हुई है। अपनी बेमिसाल पावर और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए ये आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

मौजूदा समय में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का बोलबाला है। इसके बावजूद भारतीय मार्केट में डीजल SUV की मांग कम नहीं हुई है। अपनी बेमिसाल पावर और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए ये आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। यही कारण है कि दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों की इस चाहत को ध्यान में रखते हुए अपने नए डीजल मॉडल उतारने की तैयारी में हैं। बता दें कि आने वाले समय में महिंद्रा से लेकर टोयोटा और MG तक अपनी पावरफुल डीजल मॉडलों के साथ मार्केट में दस्तक देने जा रही है। आइए जानते हैं ऐसे ही 9 मोस्ट-अवेटेड डीजल एसयूवी के बारे में विस्तार से।






महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट
इस नए अवतार में आपको 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसमें 2.2-लीटर mHawk इंजन पहले की तरह ही जबरदस्त परफॉरमेंस देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 28.02 - 35.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट
अपने रग्ड अवतार में यह कार नई ग्रिल और अपडेटेड बंपर के साथ आएगी। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का भरोसा बना रहेगा।
नई टोयोटा हाइलक्स
अगली जनरेशन की यह पिकअप अब 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगी। इसमें 2.8-लीटर इंजन 204 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क देगा, साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स जुड़ेंगे।
नई टोयोटा फॉर्च्यूनर
यह SUV नए आक्रामक फ्रंट-एंड, Sleek LED हेडलाइट्स और मस्कुलर ग्रिल के साथ आएगी। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन मिलेगा, जो माइलेज और पावर का बेहतरीन संतुलन पेश करेगा।
नई जनरेशन हुंडई क्रेटा
साल 2027 में आने वाली यह क्रेटा नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जो इसे अधिक सुरक्षित और विशाल बनाएगा। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर U2 CRDi इंजन के साथ हाइब्रिड विकल्प की भी चर्चा है।
महिंद्रा विजन S
टाटा सिएरा को चुनौती देने वाली यह SUV डिफेंडर जैसी डिजाइन वाली होगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ एडवांस्ड टेक और ऑफ-रोड क्षमताएं मिलने की उम्मीद है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप
यह लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक 4x4 सिस्टम और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगा। इसमें बड़ा ट्रक बेड और एडवांस्ड डैशबोर्ड मिलेगा, जो इसे हाइलक्स का किफायती ऑप्शन बनाता है।
स्कोडा कोडियाक डीजल
स्कोडा अपनी इस फ्लैगशिप SUV को 2.0-लीटर TDI इंजन के साथ CBU रूट से भारत लाएगी। इसमें 190 bhp की पावर, AWD सिस्टम और RS-थीम वाले कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
MG मैजेस्टर
अप्रैल में लॉन्च होने वाली यह D+ सेगमेंट की SUV एक पावरहाउस है। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जो 215 PS की पावर और 478 Nm का टॉर्क देता है, साथ ही इसमें 10 ऑफ-रोड मोड्स और लेवल-2 ADAS भी मौजूद है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


