Mahindra फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ आ रही मिनी स्कॉर्पियो, बहुत जल्द लॉन्च
कंपनी मार्च 2027 तक अपनी दो नइ एसयूवी को भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन एसयूवी की नाम Scorpio-N Facelift और दूसरी मिनी स्कॉर्पियो है। आइए जानते हैं डीटेल।

महिंद्रा (Mahindra) फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी मार्च 2027 तक अपनी दो नइ एसयूवी को भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन एसयूवी की नाम Scorpio-N Facelift और दूसरी मिनी स्कॉर्पियो है। मिनी स्कॉर्पियो दरअसल कंपनी की Vision S होगी, जिसके कॉन्सेप्ट को साल 2025 में शोकेस किया गया था। महिंद्रा के इन दोनों अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं इन एसयूवी में कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट
अपडेटेड स्कॉर्पियो-एन की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा इसे दिवाली के आसपास फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के केबिन में आपको वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एसी वेंट की नई जगह के साथ नया सेंट्रल कंसोल और फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए के लिए आर्मरेस्ट मिलेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
Mahindra XUV900
₹ 25 लाख से शुरू
Mahindra XUV500 2025
₹ 12 लाख से शुरू
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
एसयूवी में 203 बीएचपी वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 175 बीएचपी वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगा। यह 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम केवल टॉप-ट्रिम्स के मॉडल्स में ही उपलब्ध रहेगा। इस एसयूवी में 'दा विंची' डैम्पर्स भी लगाए जा सकते हैं, जिन्हें पहली बार XUV 7XO में इंट्रोड्यूस किया गया था।
महिंद्रा विजन S (मिनी स्कॉर्पियो)
महिंद्रा 2027 की पहली तिमाही में NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपना पहला मॉडल लॉन्च करेगा। महिंद्रा विजन एस के प्रोडक्शन वर्जन को 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। इसका बॉक्सी, अपराइट सिल्हाउट स्कॉर्पियो और डिफेंडर जैसी दमदार एसयूवी से मिलता-जुलता है। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि एसयूवी दिखने में काफी हद तक 2025 में शोकेस किए गए मूल कॉन्सेप्ट की तरह होगी।
नई महिंद्रा विजन एस कॉम्पैक्ट एसयूवी NU_IQ नाम के नए मॉड्यूलर, मोनोकॉक आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी, जो हाइब्रिड, ईवी और ICE समेत अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन के साथ कंपैटिबल है। यह XUV 3XO और स्कॉर्पियो एन के बीच के सेगमेंट में आएगी। यह उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एक रगेड लाइफस्टाइल एसयूवी चाहते हैं। उम्मीद है कि इसमें XUV 3XO वाला 1.2 लीटर TGDi पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलेगा। एसयूवी को बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


