महिंद्रा की बड़ी तैयारी: नई कॉम्पैक्ट SUV से लेकर थार-स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट तक, जानिए क्या-क्या आने वाला है
महिंद्रा आने वाले समय में अपने ग्राहकों के लिए कई नई और अपडेटेड गाड़ियां लाने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले सालों में नई कारें, फेसलिफ्ट मॉडल और कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

महिंद्रा आने वाले समय में अपने ग्राहकों के लिए कई नई और अपडेटेड गाड़ियां लाने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी आने वाले सालों में नई कारें, फेसलिफ्ट मॉडल और कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि महिंद्रा एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर भी काम कर रही है जो Vision S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी। यह गाड़ी करीब 2027 तक आ सकती है। यह कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी। साफ है कि महिंद्रा लंबी रेस की तैयारी कर रही है और SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। आइए जानते हैं कंपनी के अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट
नई गाड़ियों के साथ-साथ कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी को भी अपडेट करने वाली है। इसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो N और स्कॉर्पियो क्लासिक शामिल हैं। दोनों ही मॉडल्स के मिड-साइकिल फेसलिफ्ट आने की उम्मीद है। अभी जो टेस्टिंग मॉडल नजर आए हैं, उनसे लगता है कि बाहर से ज्यादा बड़े बदलाव नहीं होंगे। केबिन में नए फीचर्स, ज्यादा टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, स्कॉर्पियो N के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
इसी बीच महिंद्रा अपनी फेमस ऑफ-रोड SUV महिंद्रा थार के 3-डोर वर्जन को भी नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान जो गाड़ियां दिखी हैं उनसे पता चलता है कि इसमें थार रॉक्स जैसी कुछ स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा और फीचर्स बढ़ेंगे। इसके अलावा, डिजिटल टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया जाएगा।
नई इलेक्ट्रिक कार भी होगी लॉन्च
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ महिंद्रा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने हाल ही में महिंद्रा BE 6 और XEV 9S जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की हैं। अब चर्चा है कि BE 6 का एक और ज्यादा रफ-टफ वर्जन भी आ सकता है जिसे Rall-E कहा जा रहा है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े टायर और दमदार लुक मिलेगा। कंपनी के अनुसार, मार्च 2025 से अब तक उसकी इलेक्ट्रिक एसयूवी की 41 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। कुल मिलाकर, महिंद्रा आने वाले सालों में हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ खास लाने वाली है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


