Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar ROXX STAR edition launched
महिंद्रा ने थार रॉक्स का स्टार एडिशन किया लॉन्च, इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बना दिया; इतनी रखी कीमत

महिंद्रा ने थार रॉक्स का स्टार एडिशन किया लॉन्च, इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बना दिया; इतनी रखी कीमत

संक्षेप:

महिंद्रा ने भारत में अपनी न्यू थार रॉक्स स्टार एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपए तय की है। थार रॉक्स रेंज में एक प्रीमियम एडिशन के तौर पर पेश की गई STAR EDN में खास एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ आती है।

Jan 23, 2026 07:32 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा ने भारत में अपनी न्यू थार रॉक्स स्टार एडिशन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपए तय की है। थार रॉक्स रेंज में एक प्रीमियम एडिशन के तौर पर पेश की गई STAR EDN में खास एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ आती है। वहीं, इसमें पावरट्रेन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं। कंपनी के अनुसार, थार रॉक्स स्टार एडिशन उन ग्राहकों के लिए है, जो ज्यादा एक्सक्लूसिव और स्टाइलिश SUV का एक्सपीरियसं चाहते हैं। बता दें कि थार रॉक्स रेंज को पहली बार 2024 में पेश किया गया था।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

थार रॉक्स स्टार एडिशन की मुख्य अपग्रेड की बात करें तो इसमें स्वेड एक्सेंट वाली ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें, पियानो-ब्लैक ग्रिल और पियानो-ब्लैक अलॉय व्हील शामिल हैं। यह SUV को चार कलर ऑप्शन में सिट्रीन येलो, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक में खरीद पाएंगे।

इंजन में कोई चेंजेस नहीं किए गए
मैकेनिकली, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। थार रॉक्स स्टार एडिशन पहले की तरह ही 2.0-लीटर TGDi mStallion पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 130 kW और 380 Nm का पावर देता है। वहीं, 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी मिलता है, जो 128.6 kW और 400 Nm का पावर देता है। सभी वैरिएंट रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आते हैं।

ये भी पढ़ें:ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट; देखें डिटेल

महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एजिशन की खास बातें

इसमें सूडे एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें (नई), फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, मल्टी-पॉइंट रिक्लाइन के साथ 60:40 स्प्लिट रियर सीटें, पूरी तरह से ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, 26.03 cm HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26.03 cm HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।

कार में एलेक्सा बिल्ट-इन और 83 कनेक्टेड फीचर्स के साथ एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले (वायर्ड और वायरलेस), सराउंड-व्यू कैमरा, 9-स्पीकर कस्टम-ट्यून्ड हरमन कार्डन क्वांटम लॉजिक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, अप्रोच अनलॉक और वॉक-अवे लॉक, 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग के लिए इंजीनियर किया गया, 6 एयरबैग (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है।

सेफ्टी के लिए इसमें आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इम्पैक्ट-सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, इमोबिलाइजर, ई-कॉल और SOS, नई पियानो-ब्लैक फिनिश ग्रिल, R19 पियानो-ब्लैक एलॉय व्हील्स (नए), पैनोरमिक सनरूफ (स्काइरूफ), DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेल लैंप, LED फ्रंट फॉग लैंप, जेन-II एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स, XPLOR सेलेक्टेबल टेरेन मोड (बर्फ, रेत, कीचड़) और ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल दिया है।

ये भी पढ़ें:1 लाख घरों तक पहुंचने वाली इकलौती इलेक्ट्रिक कार, अब 2 नए कलर्स में मिलेगी

महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन की कीमतें
महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन को 16.85 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। D22 डीजल MT वैरिएंट की कीमत 16.85 लाख रुपए है, जबकि D22 डीजल AT की कीमत 18.35 लाख रुपए है। पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो, G20 TGDi AT वैरिएंट की कीमत 17.85 लाख रुपए है, जबकि मैनुअल पेट्रोल वैरिएंट उपलब्ध नहीं है। सभी वैरिएंट रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।