Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Roxx Discount Rs 35,000 November 2025
थार रॉक्स पर आ गया गजब का डिस्काउंट, खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा! इतने में मिल रही

थार रॉक्स पर आ गया गजब का डिस्काउंट, खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा! इतने में मिल रही

संक्षेप: कंपनी इस महीने यानी नवंबर में इस SUV को खरीदने पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, ये डिस्काउंट उतना बड़ा भी नहीं है, लेकिन ग्राहकों को इससे राहत जरूर मिलेगी। बता दें कि कंपनी इस पर 35,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35,000 का कैश और 15,000 का एक्सेसरीज बोनस शामिल है।

Sun, 9 Nov 2025 12:30 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा थार देश की सबसे सफल ऑफरोडिंग या लाइफस्टाइल SUV बन चुकी है। इसकी डिमांड के सामने कई कॉमपैक्ट SUVs की बिक्री भी फीकी पड़ गई। खासकर जब से इसके पोर्टफोलियो में 5-डोर मॉडल जोड़ा गया है तब इसे इसकी सेल्स में गजब का बूस्ट देखने को मिला है। ऐसे में कंपनी इस महीने यानी नवंबर में इस SUV को खरीदने पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। हालांकि, ये डिस्काउंट उतना बड़ा भी नहीं है, लेकिन ग्राहकों को इससे राहत जरूर मिलेगी। बता दें कि कंपनी इस पर 35,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35,000 का कैश और 15,000 का एक्सेसरीज बोनस शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
महिंद्रा थार रॉक्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)
2.0L Turbo Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतरचेंज %
MX1 2WDRs. 12,99,000Rs. 12,25,100-Rs. 73,900-5.69%
MX5 2WDRs. 16,69,999Rs. 15,75,000-Rs. 94,999-5.69%
2.0L Turbo Petrol-Auto (TC)
VariantOld PriceNew PriceDifference% Change
MX3 2WDRs. 15,29,000Rs. 14,42,000-Rs. 87,000-5.69%
MX5 2WDRs. 18,19,000Rs. 17,15,600-Rs. 1,03,400-5.68%
AX7L 2WDRs. 20,69,000Rs. 19,51,300-Rs. 1,17,700-5.69%
2.2L Turbo Diesel-Manual
VariantOld PriceNew PriceDifference% Change
MX1 2WDRs. 14,29,000Rs. 13,47,700-Rs. 81,300-5.69%
MX3 2WDRs. 16,29,000Rs. 15,36,400-Rs. 92,600-5.68%
AX3L 2WDRs. 17,29,000Rs. 16,30,700-Rs. 98,300-5.69%
MX5 2WDRs. 17,29,000Rs. 16,30,700-Rs. 98,300-5.69%
MX5 4WD MochaRs. 19,39,000Rs. 18,28,700-Rs. 1,10,300-5.69%
MX5 4WDRs. 19,39,000Rs. 18,28,700-Rs. 1,10,300-5.69%
AX7L 2WDRs. 19,79,000Rs. 18,66,500-Rs. 1,12,500-5.68%
AX7L 4WDRs. 21,89,000Rs. 20,64,501-Rs. 1,24,499-5.69%
AX7L 4WD MochaRs. 21,89,000Rs. 20,64,500-Rs. 1,24,500-5.69%
2.2L Turbo Diesel-Auto (TC)
VariantOld PriceNew PriceDifference% Change
MX3 2WDRs. 17,79,000Rs. 16,77,800-Rs. 1,01,200-5.69%
MX5 2WDRs. 18,79,000Rs. 17,72,100-Rs. 1,06,900-5.69%
AX5L 2WDRs. 19,29,000Rs. 18,19,299-Rs. 1,09,701-5.69%
AX7L 2WDRs. 21,29,000Rs. 19,99,901-Rs. 1,29,099-6.06%
2.2L Turbo Diesel-Auto (TC) - 175PS
VariantOld PriceNew PriceDifference% Change
AX5L 4WDRs. 21,39,000Rs. 20,17,400-Rs. 1,21,600-5.68%
AX5L 4WD MochaRs. 21,39,000Rs. 20,17,400-Rs. 1,21,600-5.68%
AX7L 4WDRs. 23,39,000Rs. 22,06,000-Rs. 1,33,000-5.69%
AX7L 4WD MochaRs. 23,39,000Rs. 22,05,999-Rs. 1,33,001-5.69%
ये भी पढ़ें:इस कार को 3 लोगों ने खरीदा तो कंपनी की बढ़ी टेंशन! अब आया ₹4.25 लाख का डिस्काउंट

थार रॉक्स बेस वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा को खाली करना है इस कार का स्टॉक! इसलिए दे रही ₹3.50 का कैश डिस्काउंट

जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।