थार खरीदना हो गया सस्ता, कंपनी इस महीने दे रही ₹1.75 लाख का डिस्काउंट; फ्री एक्सेसरीज भी मिलेगी
इस महीने यानी मार्च 2026 में आप महिंद्रा की लाइफस्टाइल थार SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तब आपको इस पर 1.75 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलने वाले हैं। दअसल, कंपनी थार और थार रॉक्स पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं, इन दोनों SUVs के मॉडल 2026 और मॉडल ईयर 2025 पर भी अलग डिस्काउंट मिलेगा।

इस महीने यानी मार्च 2026 में आप महिंद्रा की लाइफस्टाइल थार SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तब आपको इस पर 1.75 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलने वाले हैं। दअसल, कंपनी थार और थार रॉक्स पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं, इन दोनों SUVs के मॉडल 2026 और मॉडल ईयर 2025 पर भी अलग डिस्काउंट मिलेगा। जैसे, थार रॉक्स MY2025 पर 1.75 लाख रुपए का डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज मिलेगी। वहीं, थार रॉक्स MY2026 पर 90,000 रुपए का डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज मिलेगी। वहीं, थार के मॉडल ईयर 2025 पर 85,000 रुपए का डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज मिलेगी।






थार रॉक्स बेस वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।
थार और थार रॉक्स में अंतर
स्टाइल और कलर ऑप्शन
>> थार रॉक्स के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, रॉक्स में नया फ्रंट ग्रिल दिया है। रॉक्स के बेस वैरिएंट में भी C-शेप्ड LED DRLs और LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं। रॉक्स का साइड प्रोफाइल डायमंड कट एलॉय व्हील्स के नए डिजाइन से अलग हैं। इसके रनिंग बोर्ड लंबे और चौड़े हैं। रियर व्हील आर्च चौकोर हैं। रॉक्स के साथ रियर क्वार्टर ग्लास का जोड़ा जाना 3-डोर थार की तुलना में अलग बनाता है।
>> अपने बड़े डायमेंशन के साथ रॉक्स सड़क पर भी रॉक नजर आती है। जबिक रॉक्स 3-डोर थार मॉडल से लगभग 300mm लंबी होगी। हालांकि, रॉक्स स्टैंडर्ड थार से 443mm लंबी निकली। रॉक्स, थार की तुलना में चौड़ी, ऊंची और लंबे व्हीलबेस के साथ आती है। रॉक्स को कुल 7 रंग ऑप्शन में पेश किया गया है। जबकि थार को 5 कलर में खरीद सकते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो रॉक्स, 3-डोर मॉडल से काफी आगे है। रॉक्स में एक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम हरमन कार्डन साउंड सिस्टम शामिल हैं। रॉक्स में ट्विन 26.03cm डिजिटल स्क्रीन और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एक बेहतर डिजिटल कॉकपिट है। रॉक्स में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सेफ्टी बढ़ाई गई है। इसके सभी वैरिएंट के लिए साइड और कर्टेन एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं। रॉक्स में 10 लेवल के साथ ADAS 2 भी दिया है।
पावरट्रेन और ट्रांसमिशन
>> महिंद्रा रॉक्स में एक डीजल और एक पेट्रोल ऑप्शन मिलता है, जबकि थार में दो डीजल और एक पेट्रोल ऑप्शन दिया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल में 3-डोर थार की तुलना में ज्यादा पावर और टॉर्क आउटपुट है। रॉक्स में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन तीन ट्यूनिंग स्टेट में उपलब्ध है। इसके आंकड़े 152 PS / 330 Nm, 162 PS / 330 Nm और 177 PS / 380 Nm 2.2 हैं। डीजल इंजन 152 PS / 330 Nm और 175 PS / 370 Nm डिलीवर करता है। दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के ट्रांसमिशन विकल्प हैं।
>> 3-डोर थार में 1.5-लीटर डीजल इंजन 118 PS और 300 Nm बनाता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 2.2-लीटर डीजल इंजन 132 PS और 300 Nm देता है, जबकि 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 152 PS और 300 Nm देता है। इन दोनों इंजनों के लिए ट्रांसमिशन ऑप्शन रॉक्स के समान ही हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


