सीधे ₹1.40 लाख सस्ती हुई महिंद्रा थार रॉक्स, इसमें है 5-स्टार सेफ्टी; ऑफर 30 जून तक वैलिड
भौकाल जमाने नई ऑफ-रोडिंग एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी 5-डोर थार रॉक्स पर जून, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है।

भौकाल जमाने नई ऑफ-रोडिंग एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी 5-डोर थार रॉक्स पर जून, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदने पर अधिकतम 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
महिंद्रा थार रॉक्स इस समय देश की सबसे चहेती और भौकाल जमाने वाली 5-डोर एसयूवी बन चुकी है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पुरानी 3-डोर थार के मुकाबले इसे काफी बड़ा, मस्कुलर और प्रैक्टिकल बनाया है। इसमें छह स्लॉट वाली नई फ्रंट ग्रिल, सी-शेप एलईडी डीआरएल के साथ गोल हेडलैंप्स और पीछे की तरफ नए एलईडी टेललैंप्स मिलते हैं। बता दें कि 5 दरवाजे होने की वजह से अब इसमें पीछे वाली सीट पर बैठना बेहद आसान हो गया है। वहीं, बूट स्पेस भी काफी बड़ा मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
फीचर्स और केबिन के मामले में तो महिंद्रा ने इसे किसी लग्जरी कार जैसा बना दिया है। इसके अंदर आपको व्हाइट थीम वाला प्रीमियम डैशबोर्ड, दो बड़ी 10.25-इंच की स्क्रीन्स (एक इंफोटेनमेंट और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) मिलती हैं। इसके अलावा गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और हरमन कार्डन का धांसू साउंड सिस्टम दिया गया है, जो कार के अंदर डीजे जैसा माहौल बना देता है। यानी अब आपको रफ-एंड-टफ थार में शहर वाली लग्जरी और आराम का पूरा मजा मिलता है।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
सेफ्टी के लिए इसमें भारत एनकैप (Bharat NCAP) की तरफ से 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके साथ ही गाड़ी में लेवल-2 एडास (ADAS), 6-एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं, जो इसे सड़क पर एक सुरक्षित किला बनाते हैं। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल वैरिएंट्स में करीब 10 से 12 किमी प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट्स में तकरीबन 13 से 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से मिल जाता है।
इतनी है कीमत
इंजन और कीमत की बात करें तो थार रॉक्स में दो दमदार ऑप्शंस मिलते हैं। पहला है 2.0-लीटर का एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा है 2.2-लीटर का एमहॉक डीजल इंजन। दोनों ही इंजन में आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए 4X4 (फोर-बाय-फोर) का ऑप्शन भी मिलता है। महिंद्रा थार रॉक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 22.49 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


