महंगी हो गई महिंद्रा की यह धांसू SUV, खरीदने से पहले जरूर जान लें नई कीमत, एक वेरिएंट अभी भी किफायती

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा थार महंगी हो गई है। इसकी कीमत में 43500 रुपये तक बढ़ गई है। कंपनी ने डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट की कीमतों को बढ़ाया है। खास बात है कि इसके एक किफायती वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महंगी हो गई महिंद्रा की यह धांसू SUV, खरीदने से पहले जरूर जान लें नई कीमत, एक वेरिएंट अभी भी किफायती
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी - Thar को महंगा कर दिया है। अब थार खरीदने के लिए आपको 43,500 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। यह प्राइसहाइक थार के LXT 4WD 2.2 Diesel AT वेरिएंट के लिए है। इसके LXT 4WD 2.0 Petrol AT वेरिएंट को महिंद्रा ने 41,500 रुपये महंगा कर दिया है। LXT 4WD 2.2 Diesel MT वाले वेरिएंट की कीमत में 39500 रुपये और LXT 4WD 2.0 Petrol MT वेरिएंट की कीमत में 37500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

वहीं, अगर आप थार का LXT 2WD 1.5 Diesel MT या LXT 4WD 2.0 Petrol MT वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको दोनों के लिए कंपनी को 30,500 रुपये ज्यादा देने होंगे। खास बात है कि एंट्री-लेवल AXT 2WD 1.5 Diesel MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 9.99 लाख रुपये का है। ध्यान रहे कि यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen Taigun Facelift

₹ 10.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

FY2026 में धांसू रही थार की सेल

महिंद्रा थार की सेल जबर्दस्त रही। फाइनेंशियल ईयर 2026 में इसकी 1,26,261 यूनिट्स बिकीं। जबकि, पिछले साल यह संख्या 84,834 यूनिट्स थी। इस हिसाब से थार की सेल में 48.8 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ हुई है। इसकी लाइफस्टाइल अपील, ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और एक्सपैंड होते लाइनअप ने इसे काफी फायदा पहुंचाया है। स्कॉर्पियो-N की तरह इंजन ऑप्शन होने के बावजूद इसकी परफॉर्मेंस रेटिंग अलग-अलग हैं।

जल्द आ सकता है थार का फेसलिफ्ट

3-डोर महिंद्रा थार का फेसलिफ्ट आने वाला है। इसे कंपनी इस साल की तीसरे क्वॉर्टर में लॉन्च कर सकती है। फेसलिफ्ट वर्जन में यह काफी हद तक बड़ी महिंद्रा थार रॉक्स जैसी दिख सकती है। फेसलिफ्ट थार में आपको C-शेप LED डेटाइम रनिंग लाइट के साथ LED हेडलैंप्स मिलेंगे। साथ ही कंपनी इसमें 19 इंच के अलॉय वील्स भी दे सकती है। थार फेसलिफ्ट के इंजन और ट्रांसमिशन मौजूदा वेरिएंट वाले ही ऑफर किए जा सकते हैं।

थार रॉक्स को भी अपडेट करने की तैयारी

महिंद्रा 2026 थार रॉक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नए इंजन के साथ मार्केट में एंट्री कर सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इसके लॉन्च टाइम फ्रेम के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, नई थार रॉक्स के टेस्ट म्यूल को कई बार रोड टेस्ट के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई रॉक्स को 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।