नई Mahindra Thar के लिए हो जाइए तैयार, फाइनल रोड टेस्ट में दिखी SUV, बहुत कुछ है खास
महिंद्रा थार के फेसलिफ्ट की जल्द मार्केट में एंट्री हो सकती है। इसे फाइनल रोड टेस्ट के दौरान देखा गया है। नई थार में कंपनी कई शानदार बदलाव ऑफर करने वाली है। इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलेंगे।

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के 3-डोर मॉडल का फेसलिफ्ट सभी थार लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। यह मार्केट में जल्द एंट्री कर सकता है। कंपनी इसकी टेस्टिंग काफी समय से कर रही है और अब नए टेस्ट मॉडल को लॉन्च से पहले फाइनल रोड टेस्ट के दौरान स्पॉट किया गया है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर और रशलेन ने शेयर किया है। नई थार में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें Thar Roxx से लिए गए कई डिजाइन एलिमेंट और फीचर्स शामिल किए जाएंगे। आइए जानते हैं डीटेल।
रॉक्स जैसा नया फ्रंट डिजाइन
2026 थार फेसलिफ्ट के फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड राउंड LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और C-शेप LED DRL दिए जा सकते हैं। नई ग्रिल भी ज्यादा आधुनिक डिजाइन के साथ आएगी। हाल की टेस्टिंग में अलग डिजाइन वाली ग्रिल भी देखी गई है, जिससे माना जा रहा है कि अलग-अलग वेरिएंट में ग्रिल का डिजाइन अलग हो सकता है। इसके अलावा नया फ्रंट बंपर और अपडेटेड फॉग लैंप भी मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
MG Hector
₹ 11.99 - 19.5 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
19-इंच अलॉय और बदली टेललाइट
साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन नए डिजाइन के अलॉय व्हील जरूर मिल सकते हैं। टेस्ट मॉडल में 5-स्पोक अलॉय व्हील देखे गए हैं और इनके 19-इंच होने की संभावना है। ये बड़े व्हील टॉप वेरिएंट में दिए जा सकते हैं। पीछे की तरफ नई LED टेललाइट डिजाइन और बदला हुआ बंपर मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी।
केबिन में मिलेंगे रॉक्स वाले फीचर्स
फेसलिफ्ट थार के इंटीरियर में भी कई खास बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस चार्जिंग और बेहतर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। सबसे बड़ा अपग्रेड Level 2 ADAS हो सकता है, जो थार रॉक्स में भी दिया गया है। टेस्ट मॉडल में ADAS के लिए फ्रंट कैमरा भी देखा गया है।
इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
नई थार फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ऑप्शन्स को ही आगे कंटिन्यू किया जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेंगे। बड़े इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है। 4x4 ड्राइवट्रेन भी सेलेक्टेड वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।
जल्द हो सकता है लॉन्च
कंपनी ने अभी थार फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट या कीमतों की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लगातार हो रही टेस्टिंग और नए प्रोडक्शन रेडी टेस्ट मॉडल को देखते हुए माना जा रहा है कि इसकी लॉन्च डेट अब दूर नहीं है।


