टाटा, हुंडई पर भारी पड़ीं इस कंपनी की SUVs, 9 महीने में 5.41 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके; ये मारुति नहीं
महिंद्रा ने CY2026 के पहले 9 महीनों में 5 लाख से ज्यादा होलसेल का आंकड़ा पार कर लिया है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच, महिंद्रा ने 5,41,942 SUV बेचीं। वहीं, जनवरी से सितंबर 2025 में ये आंकड़ा 4,46,697 यूनिट्स का था। यानी उसे साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 21% की ग्रोथ मिली।

देश के SUV सेगमेंट में महिंद्रा एक अलग रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कंपनी की ग्रोथ को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसके सामने देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के साथ टाटा मोटर्स और हुंडई जैसी कंपनियां भी SUV सेगमेंट में काफी पीछे हैं। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में सभी SUV मॉडल हैं। कंपनी CY2026 के पहले 9 महीनों में 5 लाख से ज्यादा होलसेल का आंकड़ा पार कर लिया है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच, महिंद्रा ने 5,41,942 SUV बेचीं। वहीं, जनवरी से सितंबर 2025 में ये आंकड़ा 4,46,697 यूनिट्स का था। यानी उसे साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 21% की ग्रोथ मिली। बता दें कि इस दौरान महिंद्रा ने 50,835 इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV (BE 6, XEV 9e और XEV 9S) बेचीं।
इस शानदार सेल्स परफॉर्मेंस के चलते कंपनी CY2025 के अपने 6,25,603 यूनिट्स के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 83,662 यूनिट पीछे है। यह पहली बार था जब महिंद्रा ने सालाना बिक्री में 6,00,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार किया था। अभी Q4 (अक्टूबर-दिसंबर 2026) के सेल्स आंकड़े आने बाकी हैं। खास बात ये है कि इसमें लंबा फेस्टिव सीजन भी शामिल है, जो हर साल किसी भी कंपनी को उसकी हाईएस्ट सेल्स तक ले जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी कैलेंडर-ईयर में 7,25,000 यूनिट्स बेच नया रिकॉर्ड तैयार करेगी। वहीं, पहली बार 7,00,000 यूनिट्स का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब हो सकती है।
| महिंद्रा SUVs होलसेल CY2026 YTD | |||
|---|---|---|---|
| महीना | CY2026 | CY2025 | % चेंज |
| जनवरी 2026 | 63,510 | 50,659 | 25% |
| फरवरी 2026 | 60,018 | 50,420 | 19% |
| मार्च 2026 | 60,272 | 48,048 | 25% |
| अप्रैल 2026 | 56,331 | 52,330 | 8% |
| मई 2026 | 58,021 | 52,431 | 11% |
| जून 2026 | 60,393 | 47,306 | 28% |
| जुलाई 2026 | 60,048 | 49,871 | 20% |
| अगस्त 2026 | 59,257 | 39,399 | 50% |
| सितंबर 2026 | 64,092 | 56,233 | 14% |
| टोटल | 5,41,942 | 4,46,697 | 21% |
महिंद्रा SUVs की CY2026 होलसेल की बात करें तो जनवरी 2026 में कंपनी ने 63,510 यूनिट बेचीं। जबकि, जनवरी 2025 में 50,659 यूनिट बेची थीं। यानी 25% की ग्रोथ रही। फरवरी 2026 में कंपनी ने 60,018 यूनिट बेचीं। जबकि, फरवरी 2025 में 50,420 यूनिट बेची थीं। यानी 19% की ग्रोथ रही। मार्च 2026 में कंपनी ने 60,272 यूनिट बेचीं। जबकि, मार्च 2025 में 48,048 यूनिट बेची थीं। यानी 25% की ग्रोथ रही। अप्रैल 2026 में कंपनी ने 56,331 यूनिट बेचीं। जबकि, अप्रैल 2025 में 52,330 यूनिट बेची थीं। यानी 8% की ग्रोथ रही। मई 2026 में कंपनी ने 58,021 यूनिट बेचीं। जबकि, मई 2025 में 52,431 यूनिट बेची थीं। यानी 11% की ग्रोथ रही।
जून 2026 में कंपनी ने 60,393 यूनिट बेचीं। जबकि, जून 2025 में 47,306 यूनिट बेची थीं। यानी 28% की ग्रोथ रही। जुलाई 2026 में कंपनी ने 60,048 यूनिट बेचीं। जबकि, जुलाई 2025 में 49,871 यूनिट बेची थीं। यानी 20% की ग्रोथ रही। अगस्त 2026 में कंपनी ने 59,257 यूनिट बेचीं। जबकि, अगस्त 2025 में 39,399 यूनिट बेची थीं। यानी 50% की ग्रोथ रही। सितंबर 2026 में कंपनी ने 64,092 यूनिट बेचीं। जबकि, सितंबर 2025 में 56,233 यूनिट बेची थीं। यानी 14% की ग्रोथ रही। यानी CY2026 में अब तक 5,41,942 यूनिट बिक चुकी हैं। वहीं, CY2025 में ये आंकड़ा 4,46,697 यूनिट का था। यानी इसे 21% की ग्रोथ मिली है।
नंबर-2 पोजीशन के लिए कड़ा मुकाबला
मारुति सुजुकी पैसेंजर व्हीकल मार्केट सेगमेंट में देश की नंबर-1 कार है। उसे फिलहाल इस पोजीशन से हटाना किसी दूसरी कंपनी के हाथ में नहीं है। ऐसे में नंबर-2 को पोजीशन के लिए मुकाबला कड़ा हो गया है। दरअसल, महिंद्रा और टाटा मोटर्स के बीच इस पोजीशन के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। CY2024 में हुंडई मोटर इंडिया ने 605,429 यूनिट बेच नंबर-2 पर रही। वहीं, टाटा मोटर्स 562,468 यूनिट और महिंद्रा 528,460 यूनिट के साथ इसके नीचे रहीं। जबकि, CY2025 में महिंद्रा 625,603 यूनिट के साथ नंबर-2 पोजीशन पर पहुंच गई। वहीं, टाटा मोटर्स 578,771 यूनिट के साथ नंबर-3 और हुंडई 571,878 यूनिट के साथ नंबर-4 पर आ गई।

