एक तरफ 9 धांसू मॉडल, इधर अकेली इस SUV ने निकाल दी सबकी हेकड़ी; शान से 16000 घरों में पहुंची
भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से मिड-साइज एसयूवी की डिमांड रही है। बीते महीने यानी दिसंबर 2025 में (4.5 से 4.7m) सेगमेंट की बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से मिड-साइज एसयूवी की डिमांड रही है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर 2025 में (4.5 से 4.7m) सेगमेंट के बिक्री की बात कर रहे तो एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 15,850 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में 30.26 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 12,195 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट के दूसरे 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।
चौथे नंबर पर रही टाटा सफारी
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 81.94 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,378 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। महिंद्रा XEV 9e को इस दौरान कुल 2,154 ग्राहक मिले। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 4.40 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,446 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
57% घट गई अल्काजार की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा XUV 700 रही। महिंद्रा XUV 700 ने इस दौरान 80.59 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,424 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि छठे पर बिक्री की इस लिस्ट में एमजी हेक्टर रही। एमजी हेक्टर ने इस दौरान 16.46 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,147 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई अल्काजार रही। हुंडई अल्काजार ने इस दौरान 56.86 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 579 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही टिगुआन
दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9s रही। महिंद्रा XEV 9s को बीते महीने कुल 491 नए ग्राहक मिले। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में जीप कंपास रही। जीप कंपास ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 140 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टिगुआन रही। फॉक्सवैगन टिगुआन ने इस दौरान 48.72 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 100 यूनिट एसयूवी की बिक्री की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



