Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio Sold 1.45 Lakh Units In 10 Months Of 2025
थम नहीं रही इस SUV की डिमांड, 10 महीने में 1.45 लाख घरों तक पहुंच गई; दूसरे मॉडल आसपास भी नहीं

थम नहीं रही इस SUV की डिमांड, 10 महीने में 1.45 लाख घरों तक पहुंच गई; दूसरे मॉडल आसपास भी नहीं

संक्षेप:

महिंद्रा के लिए एक कार ऐसी है जिसकी डिमांड सालों से चली आ रही है। खासकर, इस साल तो ये थमने का नाम ही नहीं ले रही। जनवरी से अक्टूबर 2025 के 10 महीने के दौरान ये कंपनी के लिए नंबर-1 मॉडल बनकर सामने आई है। जबकि, दूसरे नंबर पर रहने वाला मॉडल इसके आसपास भी नहीं है।

Nov 19, 2025 08:04 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

महिंद्रा के लिए एक कार ऐसी है जिसकी डिमांड सालों से चली आ रही है। खासकर, इस साल तो ये थमने का नाम ही नहीं ले रही। जनवरी से अक्टूबर 2025 के 10 महीने के दौरान ये कंपनी के लिए नंबर-1 मॉडल बनकर सामने आई है। जबकि, दूसरे नंबर पर रहने वाला मॉडल इसके आसपास भी नहीं है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं स्कॉर्पियो की। भारतीय बाजार में इस SUV को दो वैरिएंट स्कॉर्पियो एन और क्लासिक में बेचा जाता है। बीते 10 महीने इसमें इसकी 145,487 यूनिट बिकी हैं। जबकि, बीते साल अक्टूबर 2024 में इसकी दौरान 141,465 यूनिट बिकी थीं। इसके पास कंपनी का कुल 28.1% मार्केट शेयर है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
महिंद्रा मॉडल वाइज सेल्स जनवरी से अक्टूबर 2025
मॉडलजनवरी से अक्टूबर 2025शेयर %जनवरी से अक्टूबर 2024शेयर %YoY %
स्कॉर्पियो एन / क्लासिक145,48728.1141,46532.10%2.8
बोलेरो नियो / क्लासिक82,9151686,80519.70%-4.7
XUV70074,07514.374,29016.90%-0.3
थार / थार रॉक्स97,09218.760,64613.80%27.5
XUV300/ 3XO80,00715.473,05316.60%8.7
XUV4002,3600.54,3071.00%-82.5
BE 6 & XEV 9e36,104700.00%0
माराजो2810.12480.10%11.7
टोटल518,321100440,81410015

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.66 - 25.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 14 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 14.5 - 23.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

महिंद्रा स्कॉर्पियो N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा स्कॉर्पियो N में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल NCAP के नए नॉर्म्स वाले क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

ये भी पढ़ें:400 दिन में 50000 घरों तक पहुंच गई ये इलेक्ट्रिक कार; ये टाटा या महिंद्रा नहीं

कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।

SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है।

ये भी पढ़ें:एक झटके में ये कार ₹55000 हो गई सस्ती, कीमत घटकर इतनी रह गई

इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।