Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra scorpio recorded sales of around 177000 units in cy2025
लंबे टाइम से नहीं डोल रहा इस SUV का सिंहासन, 2025 में 177000 घरों तक पहुंची; बिक्री में फिर नंबर-1

लंबे टाइम से नहीं डोल रहा इस SUV का सिंहासन, 2025 में 177000 घरों तक पहुंची; बिक्री में फिर नंबर-1

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की डिमांड हमेशा से रही है। बता दें कि जनवरी से दिसंबर 2025 के दौरान स्कॉर्पियो ने कुल 1,76,988 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली।

Jan 11, 2026 12:46 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की डिमांड हमेशा से रही है। बता दें कि बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में भी करीब 16,000 यूनिट एसयूवी की बिक्री करके स्कॉर्पियो ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। इसके अलावा, जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 के दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो ने कुल 1,76,988 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। बता दें कि इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी के किसी भी दूसरे मॉडलों से बिक्री में आगे रही। जबकि थार, बोलेरो और 3XO जैसी एसयूवी कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही। आइए जानते हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में सिग्नेचर टॉवरिंग बोनट, नए डुअल-टोन बंपर्स, LED DRLs, नई ग्रिल और रिफ्रेश्ड अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट्स मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, रिमोट कीलेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी हाई सीटिंग पोजिशन और स्पेसियस केबिन इसे फैमिली फ्रेंडली SUV बनाते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.29 - 25.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है जो 130bhp पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 12.98 लाख से 16.70 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।