
थोड़ा कर लीजिए इंतजार! जल्द बड़े अपडेट के साथ आने वाली है महिंद्रा स्कॉर्पियो N; जानिए कब होगी लॉन्च
महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N के अपडेटेड मॉडल की तैयारी में जुट गई है। नई स्कॉर्पियो N के लेटेस्ट स्पाई शॉट्स इंटरनेट पर सामने आए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी इस SUV में कई बड़े बदलाव करने वाली है।
महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N के अपडेटेड मॉडल की तैयारी में जुट गई है। नई स्कॉर्पियो N के लेटेस्ट स्पाई शॉट्स इंटरनेट पर सामने आए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी इस SUV में कई बड़े बदलाव करने वाली है। स्कॉर्पियो N को भारत में स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ बेचा जाता है और इसे लॉन्च हुए अभी कुछ ही साल हुए हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में बढ़ते ग्राहकों के रुझान को देखते हुए महिंद्रा 2026 की दूसरी छमाही में इसका अपडेटेड वर्जन बाजार में उतार सकती है। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में फ्रंट प्रोफाइल पर अच्छे-खासे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारी कवरिंग के बावजूद SUV के फ्रंट ग्रिल के डिजाइन, नए LED DRLs और आगे-पीछे रिवाइज्ड बंपर्स की झलक मिल रही है। अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी बदला हुआ दिख रहा है। लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि महिंद्रा इसे बड़े 19-इंच अलॉय के साथ पेश कर सकती है ताकि SUV का लुक ज्यादा मस्कुलर दिखे। हालांकि, इन सभी अपडेट्स के बावजूद स्कॉर्पियो N का मूल बॉडी शेप और मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पहले जैसा ही रहने वाला है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.25 - 22.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 14 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन में भी बड़ा बदलाव
केबिन के मामले में इस बार बड़े और प्रीमियम अपडेट्स मिलने के संकेत हैं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट में फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, और एक नया फुली डिजिटल TFT ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, SUV में एक बड़ा 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स (ड्राइवर मेमोरी फंक्शन के साथ) और अपग्रेडेड Harman Kardon ऑडियो सिस्टम विद Dolby Atmos मिल सकता है।

नहीं बदलेगा पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो N में मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वही पेट्रोल और डीजल इंजन सेटअप रहने की संभावना है जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। महिंद्रा इस अपडेट के जरिए स्कॉर्पियो N को फीचर-रिच, ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाना चाहती है। कुल मिलाकर, स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट एक ऐसे पैकेज की तरह दिख रही है जो लुक्स, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी, तीनों में अपग्रेड लेकर आएगी।
(फोटो क्रेडिट-Rushlane)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




