चौंका देगा Mahindra Scorpio-N का नया लुक, हो जाएंगे फैन, टोयोटा हाइलक्स से होगी टक्कर
आने वाले दिनों में स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट आने वाला है। इसके साथ कंपनी के पोर्टफोलियो में एक और खास प्रोडक्ट है। यह स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड एक पिक-अप ट्रक है। लॉन्च से पहले इस पिक-अप ट्रक के कुछ रेंडर सामने आए हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले SUVs में से एक है। कंपनी ग्राहकों को लगातार खुश करने की कोशिश में लगी रहती है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक का फेसलिफ्ट आने वाला है। इसके साथ कंपनी के पोर्टफोलियो में एक और खास प्रोडक्ट है। यह स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड एक पिकअप ट्रक है। कंपनी इसे ग्लोबल पिक-अप कॉन्सेप्ट के तौर पर पहले शोकेस कर चुकी है। महिंद्रा के इस पिक-अप ट्रक की टक्कर टोयोटा हाइलक्स से होगी, जिसकी पहले से ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-N पिक-अप ट्रक की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके कुछ रेंडर्स सामने आए हैं। रेंडर्स आप इसके दमदार लुक की झलक पा सकते हैं।






मस्कुलर बंपर के साथ जाना-पहचाना फ्रंट फेसिया
लेटेस्ट रेंडर में स्कॉर्पियो-N पर आधारित पिकअप ट्रक अपने सिग्नेचर ट्विन पीक्स ग्रिल, वर्टिकल स्टैक्ड स्लैट्स और मस्कुलर बंपर के साथ जाना-पहचाना फ्रंट फेसिया नजर आता है, जो नॉर्मल स्कॉर्पियो-N एसयूवी की रोड प्रेजेंस से काफी मिलता-जुलता है। स्क्वेयर-ऑफ एलईडी हेडलाइट्स और बड़े फॉग लैंप हाउसिंग टेस्ट मॉडल में देखे गए एलिमेंट्स जैसे हैं, जिससे यह पता चलता है कि महिंद्रा फ्रंट में स्कॉर्पियो-N के अधिकतर डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखेगा। बॉडी पर इस्तेमाल की गई क्लैडिंग इसे एक आम कमर्शियल वीइकल की बजाय एक मजबूत, लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड प्रोडक्ट बनाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun Facelift
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
उभरे हुए वील आर्च और अलॉय वील्स
साइड से देखने पर, रेंडर में उभरे हुए वील आर्च और अलॉय वील्स के साथ ड्यूल-कैब लेआउट दिखाई देता है, जो ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट के लाइफस्टाइल ब्रीफ से काफी मिलता-जुलता है। रेंडर में लंबा वीलबेस और एक्सटेंडेड लोड बे भी दिखाई दे रहा है, जो पैसेंजर्स के आराम के साथ कार्गो की प्रैक्टिकैलिटी दोनों पर फोकस करता है। रूफ रेल, साइड स्टेप्स और बेड मिरर के ऊपर स्पोर्ट बार जैसे डिजाइन एलिमेंट्स कॉन्सेप्ट और हाल ही में सामने आई स्पाई इमेजेस में भी देख गए थे।
मिल सकता है 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन
पीछे की तरफ पिकअप ट्रक को एक साफ-सुथरे टेलगेट डिजाइन और बेड के किनारों पर लगे वर्टिकल टेल-लैंप के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसे खोलने पर इसकी चौड़ाई काफी ज्यादा हो जाती है और सामान लोड करना आसान हो जाता है। इसका ओवरऑल डिजाइन ऑफ-रोड यूज के लिए जरूरी ग्राउंड क्लीयरेंस देता है। इसके प्रोडक्शन मॉडल में स्कॉर्पियो एन के साथ लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन दिए जाने की उम्मीद है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4x4 सिस्टम के साथ ऑफर किया जाएगा।
(Photo: NDTV Auto)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


