देश की नंबर-1 SUV पर आया ₹70,000 तक का डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट! मौका 30 जून तक वैलिड
देसी कार निर्माता महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी नंबर-1 एसयूवी स्कॉर्पियो (Scorpio) पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी नंबर-1 एसयूवी स्कॉर्पियो (Scorpio) पर भी ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इस दौरान ग्राहक महिंद्रा स्कॉर्पियो और N पर अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं स्कॉर्पियो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो में वही पुराना बॉक्सी लुक, ऊंची स्टांस और सिग्नेचर ग्रिल मिलती है जो लोगों को हमेशा से पसंद रही है। वहीं, स्कॉर्पियो-एन को कंपनी ने 'बिग डैडी ऑफ एसयूवी' का टैग दिया है। इसमें शानदार एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो दोनों गाड़ियों में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, क्रूज कंट्रोल और दमदार एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन स्कॉर्पियो-एन में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और एड्रिनॉक्स कनेक्टेड कार टेक जैसे कई मॉडर्न फीचर्स की भरमार है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
Tata Safari
₹ 13.29 - 26.4 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन
परफॉर्मेंस के मामले में स्कॉर्पियो हमेशा से ही उस्ताद रही है। स्कॉर्पियो क्लासिक में भरोसेमंद 2.2-लीटर का एमहॉक डीजल इंजन मिलता है, जो सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दूसरी तरफ, स्कॉर्पियो-एन में ग्राहकों को पेट्रोल (2.0-लीटर एमस्टैलियन) और डीजल दोनों इंजन के ऑप्शंस मिलते हैं। यह मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और तगड़े 4x4 व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस हैं। भारी-भरकम और बड़ी एसयूवी होने के बावजूद इसका माइलेज 12 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
इतनी है कीमत
स्कॉर्पियो-एन को ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में पूरे 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। सेफ्टी के लिए इसमें आपको 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे तगड़े सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13 लाख रुपये से शुरू होकर 17.35 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, स्कॉर्पियो-एन की कीमत तकरीबन 13.50 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड वैरिएंट्स के लिए 24.95 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


