Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra scorpio csd vs ex-showroom price december 2025
महिंद्रा स्कॉर्पियो भी हुई टैक्स फ्री! दिसंबर में खरीदने पर पूरे ₹2.68 लाख की बचत; जल्दी जानिए डिटेल्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो भी हुई टैक्स फ्री! दिसंबर में खरीदने पर पूरे ₹2.68 लाख की बचत; जल्दी जानिए डिटेल्स

संक्षेप:

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के बारे में एक गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा स्कॉर्पियो अब शोरूम्स के अलावा, CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में देश के जवानों के लिए भी उपलब्ध हो गई है।

Dec 23, 2025 11:43 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्कॉर्पियो बीते कुछ सालों से लगातार महिंद्रा की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी रही है। अब महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के बारे में एक गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा स्कॉर्पियो अब शोरूम्स के अलावा, CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में देश के जवानों के लिए भी उपलब्ध हो गई है। ऐसे में देश के जवानों और पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए फ्रोंक्स लाखों रुपये सस्ती हो गई है। बता दें कि CSD से कार खरीदने पर नॉर्मल शोरूम्स की तुलना में टैक्स के लाखों रुपये की बचत होती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2.68 लाख रुपये टैक्स छूट

बदा दें कि CSD से कार खरीदने पर आमतौर पर लगने वाले 28 पर्सेंट की जगर 14 पर्सेंट ही जीएसटी देनी होती है। ऐसे में देश के जवानों के लाखों रुपये टैक्स के बच जाते हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो की बात करें तो इसका सिर्फ एक वैरिएंट ही CSD में उबलब्ध है। इस वैरिएंट पर खरीदने वालों के 2.68 लाख रुपये बच जाएंगे।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.66 - 25.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.29 - 19.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
वैरिएंटCSD प्राइस (लाख रुपये)एक्स-शोरूम प्राइस प्राइस (लाख रुपये)अंतर प्राइस (लाख रुपये)
स्कॉर्पियो N Z8 डीजल15.87 18.55 2.68

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में सिग्नेचर टॉवरिंग बोनट, नए डुअल-टोन बंपर्स, LED DRLs, नई ग्रिल और रिफ्रेश्ड अलॉय व्हील्स जैसे अपडेट्स मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, रिमोट कीलेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी हाई सीटिंग पोज़िशन और स्पेसियस केबिन इसे फैमिली फ्रेंडली SUV बनाते हैं।

दमदार है एसयूवी का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है जो 130bhp पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।