Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio Classic Price Hiked By Up To 19000 in January 2026, check all details
महंगी हुई महिंद्रा की ये भौकाली SUV, अब ₹19,000 तक ज्यादा लगेंगे; बुकिंग से पहले देखें नई प्राइस

महंगी हुई महिंद्रा की ये भौकाली SUV, अब ₹19,000 तक ज्यादा लगेंगे; बुकिंग से पहले देखें नई प्राइस

संक्षेप:

जनवरी 2026 में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमतों में बदलाव किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 19, 2026 03:59 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी नई कीमतें 17 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। 2.2 लीटर टर्बो डीजल-मैनुअल इंजन वाले S11 वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 2026 की कीमतें अब 13.0 लाख रुपये से शुरू होती हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.16% तक की बढ़ोतरी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

नीचे दिए गए चार्ट में 2026 स्कॉर्पियो क्लासिक के सभी वैरिएंट की पुरानी और नई कीमतें दी गई हैं। चार्ट में इसकी तुलना भी गई है और प्रतिशत में बढ़ोतरी को दर्शाया गया है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एक्स-शोरूम प्राइस (जनवरी 2026)

पुरानी और नई कीमत की तुलना

2.2L टर्बो डीजल-मैनुअल
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमत% में अंतर
S 7S (साइड फेसिंग)Rs. 12,97,700Rs. 2,000Rs. 12,99,7000.15%
S 9S (साइड फेसिंग)Rs. 13,19,599Rs. 1,801Rs. 13,21,4000.14%
S11 7S (साइड फेसिंग)Rs. 16,70,499Rs. 19,401Rs. 16,89,9001.16%
S11 7S (कैप्टन चेयर)Rs. 16,70,499Rs. 19,401Rs. 16,89,9001.16%

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 2.2 लीटर टर्बो डीजल-मैनुअल इंजन वाले S11 वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 19,401 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 2026 की कीमतें अब 13.0 लाख रुपये से शुरू होकर 16.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह 1.16% तक की बढ़ोतरी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।