Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Scorpio Classic get discount offer in November 2025, check all details
महिंद्रा की इस भौकाली 7-सीटर SUV पर आया जबरदस्त ऑफर, मौका चूके तो पछताएंगे और खरीद लिया तो मुस्कराएंगे

महिंद्रा की इस भौकाली 7-सीटर SUV पर आया जबरदस्त ऑफर, मौका चूके तो पछताएंगे और खरीद लिया तो मुस्कराएंगे

संक्षेप: अगर आप एक पावरफुल, भरोसेमंद और स्टाइलिश SUV की तलाश में हैं, तो स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) आपके लिए बेस्ट रहेगी। जी हां, क्योंकि इस पर कंपनी 25,000 रुपये का ऑफर दे रही है।

Sun, 9 Nov 2025 03:50 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप इस सर्दी में एक दमदार SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) आपके लिए शानदार डील लेकर आई है। नवंबर 2025 में कंपनी ने इस पॉपुलर SUV पर 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और देशभर के चुनिंदा डीलरशिप पर लागू है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:अब मचेगी बलेनो खरीदने की लूट, ₹5.99 लाख इस कार पर आई हजारों की छूट

क्या है ऑफर?

नवंबर 2025 महीने में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) पर मिलने वाले कुल बेनिफिट का अमाउंट 25,000 रुपये तक पहुंच सकती है। इस पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलता है। इस तरह कुल बचत 25,000 रुपये तक हो सकती है। यह डिस्काउंट वैरिएंट और लोकेशन के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) को आज भी उसकी मस्कुलर बॉडी, पावरफुल इंजन और दमदार रोड प्रेज़ेंस के लिए पसंद किया जाता है। यह SUV खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें रेगुलर SUV का रॉ फील पसंद है।

स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 132bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

फीचर्स क्या हैं?

फीचर्स की बात करें तो स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) में कंपनी ने कई मॉडर्न अपडेट दिए हैं, जिनमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉएड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम फैब्रिक सीट्स, रियर पार्किंग कैमरा एंड सेंसर, ड्यूल एयरबैग्स और ABS शामिल हैं। SUV की राइड क्वॉलिटी पहले से बेहतर है और इसका नया सस्पेंशन सेटअप सिटी ड्राइविंग में भी काफी कम्फर्टेबल है।

कीमत और वैरिएंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) फिलहाल दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें S वैरिएंट की कीमत 13.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी S11 वैरिएंट की कीमत 17.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

कब तक है ऑफर?

यह ऑफर 30 नवंबर 2025 तक वैलिड है या फिर स्टॉक खत्म होने तक रहेगा। अगर आप स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) खरीदने का मन बना चुके हैं, तो यही सही वक्त है, क्योंकि साल के आखिर में कीमतें बढ़ सकती हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) आज भी देसी SUV स्टाइल और विश्वसनीय परफॉर्मेंस का सिंबल है। नवंबर के इन ऑफर्स के साथ यह SUV अब और भी आकर्षक डील बन गई है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक डील्स - नवंबर 2025
डिस्काउंट टाइपडिस्काउंटनोट
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S
कैशRs. 25,000-
एक्सेसरीजRs. 25,000-
टोटलRs. 25,000 + एक्सेसरीजअधिकतम डिस्काउंट
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक S11
कैशRs. 15,000-
एक्सेसरीजRs. 15,000-
टोटलRs. 15,000 + एक्सेसरीजअधिकतम डिस्काउंट
ये भी पढ़ें:अब मचेगी बलेनो खरीदने की लूट, ₹5.99 लाख इस कार पर आई हजारों की छूट
Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।