इस नंबर-1 देसी SUV पर आया ₹50,000 का डिस्काउंट, 30 सितंबर तक है मौका; जानिए क्या है खास
महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी Mahindra Scorpio Classic पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, महिंद्रा अपने अलग-अलग मॉडलों पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ग्राहक इस दौरान स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदने पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक अपने बॉक्सी डिजाइन, ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, मस्कुलर बोनट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, रूफ स्पॉयलर, LED टेललैंप और 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.69 - 25.49 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.99 - 25.79 लाख
Tata Safari
₹ 13.4 - 26.76 लाख
Hyundai Alcazar
₹ 14.51 - 21.96 लाख
MG Hector Plus
₹ 17.49 - 19.69 लाख
Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख
धांसू फीचर्स से लैस है एसयूवी
स्कॉर्पियो क्लासिक में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर विंडो और पावर-एडजस्टेबल ORVM जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एसयूवी में पर्याप्त केबिन स्पेस और ऊंची सीटिंग पोजिशन मिलती है, जिससे ड्राइवर को सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।
दमदार है पावरट्रेन
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। टॉप वैरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा भी मिलता है। पावरट्रेन की बात करें तो स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 130bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और इसका पावर रियर व्हील्स तक पहुंचता है।
इतनी है कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 14.44 kmpl है। इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.37 लाख से 17.40 लाख रुपये तक जाती है। कुल मिलाकर, स्कॉर्पियो क्लासिक उन खरीदारों के लिए एक ऑप्शन है जो ज्यादा मॉडर्न फीचर्स के बजाय दमदार डिजाइन, मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस, डीजल इंजन और ऊंची SUV ड्राइविंग पोजिशन को प्राथमिकता देते हैं।


