30 दिनों में इस देसी SUV को 17,313 लोगों ने खरीद डाला, बिक्री में बनी नंबर-1; दूसरे 9 मॉडल छूटे पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा ने बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है।

mahindra scorpio became companys best-selling car september 2026 see model-wise sales
महिंद्रा स्कॉर्पियो फिर बनी कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल

महिंद्रा ने बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में पहला स्थान हासिल किया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 17,313 नए खरीदार मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 6 पर्सेंट की गिरावट आई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 18,372 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

253% बढ़ गई बोलेरो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,823 यूनिट्स कारों की बिक्री की। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 253 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,710 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

चौथे नंबर पर रही XUV 7XO

दूसरी ओर चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 7XO रही। महिंद्रा XUV 7XO ने ने इस दौरान 7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,097 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा थार रही। महिंद्रा थार ने इस दौरान 24 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,008 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है।

छठे नंबर पर रही महिंद्रा 9S

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर महिंद्रा 9S रही। महिंद्रा 9S ने इस दौरान कुल 4,636 यूनिट कारों की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। महिंद्रा XEV 9e ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,975 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही मराजो

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,517 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, 91 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 13 यूनिट बिक्री के साथ नौवें नंबर पर महिंद्रा XUV400 रही। जबकि आखिरी पोजिशन पर बिना बिके महिंद्रा मराजो रही। कुल मिलाकर महिंद्रा ने सितंबर 2026 में 14 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 64,092 गाड़ियां बेची हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़30 दिनों में इस देसी SUV को 17,313 लोगों ने खरीद डाला, बिक्री में बनी नंबर-1