महिंद्रा ने बढ़ाई ग्राहकों की एक्साइटमेंट, शेयर किया नई Bolero का टीजर, जल्द हो सकती है लॉन्च
नई महिंद्रा बोलेरो की जल्द एंट्री हो सकती है। कंपनी ने इसका टीजर रिलीज किया है। महिंद्रा ने बोलेरो के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर टीजर शेयर किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी फेस्टिव सीजन में ला सकती है।

महिंद्रा अपनी पॉप्युलर एसयूवी बोलेरो (Bolero) को एक बार फिर अपडेट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसका नया टीजर वीडियो रिलीज किया है, जिससे ग्राहकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फेस्टिव सीजन में बोलेरो के नए एडिशन की एंट्री हो सकती है। यह एसयूवी 25 साल से ज्यादा समय से इंडियन मार्केट में सेल हो रही है। इसे दमदार बिल्ड क्वॉलिटी, ईजी मेनटेनेंस और खराब रास्तों पर आसानी से चलने की खूबी के लिए जाना जाता है। Cartoq रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा अपनी नई बोलेरो के नए वर्जन को 15 अक्टूबर 2026 को ला सकती है।
टीजर में दिखी बोलेरो की झलक
महिंद्रा ने बोलेरो के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर टीजर शेयर किया है। इसके साथ कंपनी ने लिखा - 'Things are about to get bolder' यानी अब कुछ और दमदार होने वाला है। वीडियो में 'The dust is about to settle' टेक्स्ट भी दिखाई देता है। इसमें धूल के बादल के पीछे बोलेरो के फ्रंट की हल्की झलक दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि नया एडिशन किन बदलावों के साथ आएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Bolero
₹ 8.49 - 9.99 लाख
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.99 - 10.79 लाख
Kia Carens
₹ 11.02 - 12.88 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
डिजाइन में हो सकते हैं मामूली बदलाव
माना जा रहा है कि यह मौजूदा बोलेरो का नया स्पेशल एडिशन हो सकता है। इसमें बड़े डिजाइन बदलावों के बजाय नए स्टिकर, साइड ग्राफिक्स और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए जा सकते हैं। बोलेरो में बड़े रेक्टैंगुलर हैलोजन हेडलैंप, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर और पार्किंग लाइट्स मिलने की उम्मीद है। इसके मेटल बंपर और फॉग लैंप के लिए दी गई जगह को भी कंटिन्यू रखा जा सकता है।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें मैन्युअल एसी, फैब्रिक सीट्स, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टीयरिंग और चारों दरवाजों पर पावर विंडो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। पिछले साल बोलेरो में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऐड किया गया था, जिसमें ब्लूटूथ, यूएसबी और फोन मिररिंग मिलती है। नए एडिशन में यही स्क्रीन कंटिन्यू रह सकती है या बड़ी स्क्रीन भी दी जा सकती है।
1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा
महिंद्रा बोलेरो में मौजूदा 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk टर्बो-डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है और पावर रियर व्हील्स तक पहुंचती है। पिछले साल सस्पेंशन में किए गए बदलाव भी नए एडिशन में जारी रखे जा सकते हैं। बोलेरो फिलहाल B4, B6 और B8 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 8.57 लाख से 9.99 लाख रुपये तक है। नए एडिशन की कीमत भी 10 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

