महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट डीजल SUV, मिलेंगी थार जैसी हेडलाइट, दमदार है रोड प्रेजेंस
महिंद्रा नई एसयूवी लाने वाला है। यह एक डीजल एसयूवी है क्योंकि इसके फ्यूल लिड्स में एक AdBlue कैप को देखा गया है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी की इस नई एसयूवी में हमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

महिंद्रा अपनी नई SUV की टेस्टिंग कर रहा है। इस एसयूवी के कैमोफ्लाज्ड म्यूल को रोड्स पर देखा गया है। इसके स्पाई शॉट्स को CarsIndia ने शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार यह SUV कंपनी के अपकमिंग NU_IQ प्लैटफॉर्म पर बनी है। इसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है। इस बार की स्पॉटिंग में यह कन्फर्म हो हया है कि यह ICE पावरट्रेन के साथ आएगी। यह एक डीजल एसयूवी है क्योंकि इसके फ्यूल लिड्स में एक AdBlue कैप को देखा गया है। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी की इस नई एसयूवी में हमें क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
थार से इंस्पायर्ड हैं
एसयूवी का बाहरी डिजाइन देखने पर पता चलता है कि इसकी हेडलाइट्स थार से इंस्पायर्ड हैं। जो इसे एक जाना-पहचाना, दमदार लुक देती हैं। अंदर का केबिन विजन एस कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है। इसमें स्टाइलिश एसी वेंट, ईजी बटन कंट्रोल, नए सीट डिजाइन, तीन स्पोक वाला स्टीयरिंग वील, 60:40 स्प्लिट रियर बेंच और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर शामिल हैं। इस अपकमिंग एसयूवी के मैकेनिकल डीटेल्स अभी अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन महिंद्रा ने विजन एस वेरिएंट के लिए ICE इंजन को कन्फर्म कर दिया है। NU_IQ प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर है, इसलिए फ्यूचर के मॉडल्स में यह इलेक्ट्रिक इंजन भी सपोर्ट कर सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
Mahindra Thar
₹ 9.99 - 17.7 लाख
Mahindra Thar 3-Door
₹ 12 - 15 लाख
Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख
2027 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन
नई एसयूवी महिंद्रा की लाइनअप में 3XO और स्कॉर्पियो के बीच के सेगमेंट आ सकती है। चार मीटर से अधिक लंबी एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए, महिंद्रा इस मॉडल को बड़ा बायर बेस बनाने के लिए तैयार कर रहा है। NU_IQ बेस्ड इस एसयूवी का प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने की उम्मीद है और ग्लोबल मार्केट के लिए इसका लेफ्ट-हैंड-ड्राइव वर्जन 2028 में उपलब्ध हो सकता है।
आने वाला है स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट
फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-एन जल्द मार्केट में इस साल के सेकेंड हाफ में एंट्री कर सकती है। बीते कुछ दिनों में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई फोटोज और वीडियो से पता चलता है कि फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आएगा। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर और नए फॉग लैंप मिलेंगे। नए मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई धांसू फीचर मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है। एसयूवी के इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


