ग्राहकों पर जमकर चला इस देसी SUV का जादू, जून में 14,097 लोगों ने खरीदा; बिक्री में बनी नंबर-1
महिंद्रा ने जून, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है।

महिंद्रा ने बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो को बीते महीने कुल 14,097 नए खरीदार मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 11 पर्सेंट की गिरावट आई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 12,740 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
तीसरे पर XUV 3XO का जलवा
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर महिंद्रा थार रही। थार ने इस दौरान 12 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,669 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV 3XO रही। महिंद्रा XUV 3XO ने इस दौरान 42 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,063 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
22% बढ़ गई बोलेरो की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा XUV 7XO रही है। महिंद्रा XUV 7XO ने इस दौरान कुल 9,244 यूनिट्स कारों की बिक्री की। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो रही। महिंद्रा बोलेरो ने इस दौरान 22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,115 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की है।
सातवें नंबर पर रही XEV 9e
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर महिंद्रा 9S रही। महिंद्रा 9S ने इस दौरान कुल 4,018 यूनिट कारों की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XEV 9e रही। महिंद्रा XEV 9e ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,006 यूनिट्स कारों की बिक्री की।
लास्ट पोजिशन पर रही मराजो
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर महिंद्रा BE 6 रही। महिंद्रा BE 6 ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,150 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV400 रही। महिंद्रा XUV400 ने इस दौरान 87 पर्सेंट सालाना गिरावट के साथ सिर्फ 31 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि लिस्ट में सबसे आखिरी नंबर पर महिंद्रा मराजो रही। इस एमपीवी की जून 2026 में एक भी यूनिट नहीं बिकी।


